फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ram Rahim will be behind bars again on Sunday in Rohtak and administration updating security system of jail

Rohtak: रविवार को फिर सलाखों के पीछे होगा राम रहीम, जेल की सुरक्षा व्यवस्था अपडेट कर रहा प्रशासन

Fri, 18 Aug 2023 12:53 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 18 Aug 2023 12:53 PM IST
सार

सिरसा के डेरा प्रमुख राम रहीम को 20 जुलाई को एक माह की पैरोल मिली थी, जिसे काटने के लिए यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम भेजा गया था। जिसके बाद राम रहीम 30 दिन की पैरोल काटकर रविवार को सुनारिया जेल लौटेगा।

विज्ञापन
Ram Rahim will be behind bars again on Sunday in Rohtak and administration updating security system of jail
राम रहीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 30 दिन की पैरोल काटकर रविवार को सुनारिया जेल लौटेगा। जेल प्रशासन व पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को अपडेट करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


20 जुलाई को गया था यूपी के बरनावा आश्रम
गुरमीत रामरहीम को साध्वी दुष्कर्म मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी। बाद में उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। 20 जुलाई को उसे एक माह की पैरोल मिली थी, जिसे काटने के लिए यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम भेजा गया था। इससे पहले रामरहीम कई बार पैरोल, फ्लो या स्वास्थ्य कारणों से जेल से बाहर आ चुका है।
विज्ञापन


अब तक कब-कब पैरोल, फरलो या स्वास्थ्य जांच की वजह से जेल से बाहर आया रामरहीम

  • 20 अक्तूबर 2020: मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल मिली।
  • 12 मई 2021: ब्लड प्रेशर और बेचैनी की शिकायत पर पीजीआई में जांच के लिए लाया गया17 मई 2021: मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल दी गई। पुलिस सुरक्षा में उसे गुरुग्राम ले जाया गया।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 3 जून 2021: पेट में दर्द की शिकायत पर पीजीआई लाया गया।
  • 8 जून 2021: स्वास्थ्य जांच के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया।
  • 13 जुलाई 2021: जांच के लिए एम्स ले जाया गया। वापसी में दो महिलाओं से कथित मुलाकात की जांच की जा रही है।
  • फरवरी 2022: 21 दिन की पैरोल मिली।
  • जून 2022: 30 दिन की पैरोल मिली।
  • अक्तूबर 2022: 40 दिन की पैरोल मिली।
  • 21 जनवरी 2023: 40 दिन की पैरोल मिली।
  • 20 जुलाई : 30 दिन की पैरोल मिली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed