फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ram Rahim reached Sunaria jail after 20 days emergency parole

Rohtak News: 20 दिन की आपात पैरोल के बाद सुनारिया जेल पहुंचा राम रहीम

Wed, 23 Oct 2024 06:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 06:52 PM IST
विज्ञापन
Ram Rahim reached Sunaria jail after 20 days emergency parole
रोहतक। विधानसभा चुनाव से पहले दो अक्तूबर को 20 दिन की आपात पैरोल के बाद बुधवार को डेरा प्रमुख राम रहीम एक बार फिर सुनारिया जेल पहुंच गया। उसके साथ दो कारों में हनीप्रीत समेत सात लोग सवार थे और शाम 4:55 बजे जेल में प्रवेश कर लिया था। हनीप्रीत समेत बाकी अन्य सभी लोग उसे जेल छोड़कर वापस चले गए। डेरा प्रमुख को डीएसपी की सुरक्षा में उत्तर प्रदेश के बागपत से रोहतक जेल पहुंचाया गया था।
विज्ञापन

दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा प्रमुख राम रहीम के लिए सरकार की ओर से दो अक्तूबर को 20 दिन की पैरोल की अनुमति मिली थी। दो अक्तूबर को सुबह 6:34 बजे उनको जेल से सुरक्षा में बागपत के बरनावा आश्रम के लिए सशर्त अनुमति मिली थी। 23 अक्तूबर की शाम पांच बजे पैरोल खत्म हो रही थी, लेकिन समय से पहले 4:55 मिनट पर वह जेल में प्रवेश कर गया जबकि जेल नाके पर वह 4:51 बजे ही पहुंच गया थे।
विज्ञापन

सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग से राम रहीम के लिए आपात पैरोल की अनुमति मांगी थी। आयोग ने सशर्त अनुमति दी थी। इनमें राम रहीम मतदान से पहले हरियाणा में नहीं रहेंगे, सोशल मीडिया पर संदेश जारी नहीं करेंगे और राजनीति गतिविधियों में शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
दो अक्तूबर को 20 दिन की पैरोल मिली थी
रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा प्रमुख राम रहीम को सातवीं बार 13 अगस्त को 21 दिनों की फरलो मिली थी। 5 सितंबर को पैरोल के बाद सुनारिया जेल लौट आया था। विधानसभा चुनाव से ठीक तीन दिन पहले दो अक्तूबर को 20 दिन की आपात पैरोल मिली और अब 23 अक्तूबर को उसे पुलिस सुरक्षा में वापस जेल पहुंचाया गया।

--------------------
चुनाव से पहले आता रहा है राम रहीम जेल से बाहर
बरोदा उप चुनाव : 20 अक्तूबर 2020 को मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल मिली।
पंजाब विस चुनाव : फरवरी 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले 21 दिन की पैरोल मिली।
राजस्थान विस चुनाव : 25 नवंबर 2023 को राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले 21 दिन की पैरोल मिली।
लोकसभा चुनाव : 25 मई 2024 को हुए लोकसभा चुनाव से पहले राम रहीम को 19 जनवरी से 50 दिन की पैरोल मिली।
हरियाणा विस चुनाव : 13 अगस्त 2024 को राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिली थी।
हरियाणा विस चुनाव : 2 अक्तूबर 2024 को राम रहीम को 20 दिन की सशर्त पैरोल मिली।
-------------
राह रहीम के जेल में प्रवेश करने का अंतिम समय पांच बजे था, लेकिन वह दो वाहनों में अपने नजदीकियों के साथ समय से पहले आ गए थे। वह शाम 4:55 बजे जेल में प्रवेश कर गया और उनके सहयोगी वापस चले गए।
सत्यवान, जेल अधीक्षक सुनारिया जेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed