फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ram Rahim met family members for the first time after being jailed

जेल में बंद होने के बाद पहली बार परिवार वालों से एक साथ मिला राम रहीम

Sat, 22 May 2021 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Ram Rahim met family members for the first time after being jailed
करीब चार साल से यौन शोषण के मामले में जेल में बंद गुरमीत राम रहीम एक साथ परिवार वालों से पहली बार मिला। जेल में बंद होने के बाद परिवार वाले व हनीप्रीत अलग-अलग मुलाकात करते थे। इस मुलाकात को भी कोरोना संक्रमण के कारण करीब 14 माह से बंद कर दिया गया था। 10 दिन पहले घबराहट होने पर पीजीआई में दाखिल होने के बाद राम रहीम ने परिवार वालों से मुलाकात की जिद की थी। शुक्रवार को 12 घंटे की मिली पैरोल में उसकी यह हसरत पूरी हुई। इस बात की जानकारी वीरवार शाम को पांच बजे ही परिवार वालों को मिल चुकी थी। इसके साथ ही अनुयायियों के लिए यह संदेश भी था कि वह गुरुग्राम की ओर रुख न करें। राम रहीम के परिवार वाले उससे मिलने के लिए रात में ही मानेसर स्थित उसके फार्म हाउस पर पहुंच गए थे। शुक्रवार की सुबह करीब दो घंटे में 97 किमी की दूरी तय कर मानेसर पहुंचा राम रहीम सबसे पहले अपनी मां से मिला। मां के कमरे में कुछ समय बिताने के बाद उसने परिवार के लोगों के साथ अलग-अलग मुलाकात की। उसे देखकर परिवार वाले मायूस थे। स्थिति को भांपते हुए उसने परिवार में ऐसा माहौल बनाया कि सब खुश नजर आ रहे थे। राम रहीम ने सुनारिया जेल से निकलते समय कुर्ता व पैजामा पहन रखा था। उसकी दाढ़ी का रंग काला था।
विज्ञापन

जेल में तीन बार मिली है हनीप्रीत
बता दें कि जेल प्रशासन के रिकॉर्ड में हनीप्रीत का नाम गुरमीत की पारिवारिक सूची में शामिल है। सजायाफ्ता कैदी से मिलने के लिए सप्ताह में दो दिन तय होते हैं। उनसे मिलने वाले 10 लोगों का नाम जेल प्रशासन के पास होता है। जमानत होने के बाद हनीप्रीत वर्ष 2019 में 9 दिसंबर को वह परिवार वालों के साथ राम रहीम से मिली थी। उसके बाद वह 23 दिसंबर को जेल में गुरमीत राम रहीम से मुलाकात करने पहुंची। उसके बाद 30 दिसंबर को वकीलों के साथ वह सुनारिया जेल पहुंची थी।
विज्ञापन

परिवार के साथ खाया खाना, मां के साथ बिताया अधिक समय
बहुत दिन बाद राम रहीम को पूरे परिवार के साथ खाना खाने का मौका मिला। इस दौरान दोपहर के भोजन में उसकी मनपसंद केसर की खीर भी परोसी गई थी। हालांकि खाने में परहेज व दवा खाने के चलते बहुत कम खाना खाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की थी पल-पल पर नजर
गुरमीत राम रहीम की सुरक्षा का सिस्टम इतना मजबूत था कि सबकी निगाहें उस पर थी। उसने 21 दिन का पैरोल मांग रखा था। उसके पैरोल पर जाने के पहले हुए आवेदन व उसकी रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए जेल अधीक्षक की ओर से केवल 12 घंटे का पैरोल दिया गया। वहीं पुलिस अधिकारियों की ओर से उसकी मूवमेंट की खबर सरकार को भेजी जा रही थी।

जेल प्रशासन की ओर से मिले पत्र के बाद राम रहीम को पुलिस सुरक्षा के साथ बीमार मां से मिलने के लिए मानेसर ले जाया गया था। मां से मुलाकात के बाद उसे निर्धारित समय पर सुनारिया जेल पहुंचा दिया गया है।
- गोरखपाल राणा, डीएसपी, मुख्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed