फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ram Rahim out on 21-day parole: reached Sirsa Dera, foundation day will be a problem for the administration

राम रहीम को फिर फरलो: सुनारिया जेल से 21 दिन के लिए बाहर आया बाबा, सिरसा में 29 अप्रैल को डेरा स्थापना दिवस

Wed, 09 Apr 2025 10:54 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 09 Apr 2025 10:54 AM IST
सार

डेरा प्रमुख राम रहीम ने सोशल मीडिया पर अपना 40 सेकंड का वीडियो डाला है। इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने संगत से डेरे में न आने की अपील है। संदेश में उन्होंने कहा कि अप्रैल का महीना स्थापना माह है।

विज्ञापन
Ram Rahim out on 21-day parole: reached Sirsa Dera, foundation day will be a problem for the administration
गुरमीत राम रहीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर 13वीं बार फरलो पर सिरसा पहुंचे हैं। इस बार उन्हें 21 दिन की फरलो मिली है, जिसके दौरान वे सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा परिसर में ही रहेंगे। इस अवधि में डेरा प्रमुख विभिन्न धार्मिक व सेवाभावी कार्यक्रमों में भाग लेंगे। लेकिन 29 अप्रैल को डेरा स्थापना दिवस को लेकर प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।

विज्ञापन


स्थापना दिवस पर भीड़ नियंत्रण बना बड़ी चुनौती
29 अप्रैल को डेरा सच्चा सौदा की 77वीं वर्षगांठ है। इसे लेकर देश-विदेश से लाखों की संख्या में अनुयायियों के आने की संभावना है। भले ही डेरा प्रमुख ने सोशल मीडिया पर 40 सेकंड का वीडियो संदेश जारी कर अनुयायियों से डेरे में न आने की अपील की हो, लेकिन पिछले अनुभवों को देखते हुए प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन




वीडियो में राम रहीम ने कहा कि अप्रैल का महीना स्थापना माह है। सभी को बहुत-बहुत बधाई। यह साईं जी की सेवा का महीना है। सभी से हाथ जोड़कर विनती है कि आप अपने-अपने घरों में ही रहें और सेवा कार्य करें। साध संगत पर हमें गर्व है। इसके बावजूद, सिरसा में डेरा परिसर के आसपास लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। कई लोग वीडियो और फोटो लेने पहुंचे, जिन्हें डेरा अनुयायियों ने रोका और रिकॉर्डिंग डिलीट करने को कहा। यह घटनाएं पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं, क्योंकि मौके पर सुरक्षा बेहद सीमित नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली बार भी रही थी ढिलाई
पिछली बार जब राम रहीम को 28 फरवरी को 30 दिन की फरलो मिली थी, तब उन्होंने 10 दिन सिरसा में और शेष उत्तर प्रदेश के बरनावा में बिताए थे। उस दौरान भी सिरसा में बड़ी संख्या में अनुयायी जुटे थे। इस बार भी ऐसा ही माहौल बनने के आसार हैं।

प्रशासन की तैयारी पर सवाल

स्थापना दिवस के मौके पर सिरसा में लगभग 50 हजार से अधिक अनुयायियों के जुटने की संभावना जताई जा रही है। अगर अनुयायी बड़ी संख्या में पहुंचे, तो सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। अभी तक की तैयारियों को देखकर ऐसा लगता है कि पुलिस बल की तैनाती नाकाफी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed