फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rakhi, girls rohtak

भाइया की कलाइयों पर ‘डायमंड’ तो भाभियों के हाथों में सजेगा ‘बैंगल लूंबा’

Wed, 26 Aug 2015 02:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 26 Aug 2015 02:40 AM IST
विज्ञापन
 रक्षाबंधन के तीन दिन बाकी हैं। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की प्रतीक राखियां बाजार में सज गई हैं। इस बार जहां भाइयों की कलाइयों पर अमेरिकन डायमंड जड़ित राखियां सजेंगी।
विज्ञापन


 वहीं, भाभियों के हाथों में जयपुर का मशहूर ‘बैंगल लूंबा’ छजेगा। यही नहीं, बच्चों के लिए ‘गॉगल्स’ और ‘रेड बुल’ राखियां भी बाजार में आ गई हैं।

रक्षाबंधन पर्व 29 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर शहर के बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। बहने अपने भाइयों के लिए राखियां खरीद रही हैं। जो बहने भाइयों से दूर हैं वे राखी कूरियर या डाक से भेज रही हैं। इसके लिए प्रधान डाकघर में एक काउंटर भी बनाया गया है। यहां बहनें वाटर प्रूफ लिफाफों में अपने भाइयों को राखियां, तिलक और मोली बांधकर भेज रही हैं।
विज्ञापन


कलाई पर महकेगी खुशबूदार राखी
मार्केट में अबकी बार बच्चों को लुभाने के लिए डिजाइनर राखियां आई हैं। इसकी कीमत 10 रुपये से 175 रुपये तक है। मानसरोवर पार्क के समीप दुकान चलाने वाले शॉप कीपर अनिल दहिया ने बताया कि ‘गॉगल्स’ राखी इस बार नई है। इसमें अलग-अलग आकर्षक राखियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही ‘कमल के फूल’ में खुशबूदार राखी है, जिसकी कीमत 40 रुपये है। मोबाइल और डॉल में कई सारी ‘वॉटर गेम्स’ राखियां हैं। इनकी कीमत 60 से 150 रुपये तक है। इसके अलावा, ‘डोरीमोन’ और ‘छोटा भीम’ राखियां भी बच्चों को खूब भा रही हैं।

30 रुपये में लीजिए ‘बाबा जी का ठुल्लू’
30 से 40 रुपये में ‘बाबा जी का ठुल्लू’ राखी मिल रही है। इसमें रंग-बिरंगी शर्ट बनी हुई है और यही शब्द रखा है। ‘स्वीट ब्रदर और बेस्ट फ्रेंड’ लिखी ब्रेसलेट राखी का भी खूब क्रेज है।


कुंदन वर्क राखी की डिमांड
किला रोड स्थित दुकानदार राजकुमार ने बताया कि बहनें कुंदन वर्क राखी की ज्यादा डिमांड कर रही हैं। इसकी कीमत 150 से 750 रुपये है। इसके साथ ही इस बार भैया-भाभी के लिए 100 से 250 रुपये में ब्रेसलेट राखी और स्टोन राखी भी आकर्षण का केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed