{"_id":"6202d69257edfb43d343fdaf","slug":"rakesh-tikait-said-that-the-movement-will-have-to-be-done-again-before-the-lok-sabha-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक पहुंचे राकेश टिकैत: बोले- लोकसभा चुनाव से पहले फिर करना पड़ेगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक पहुंचे राकेश टिकैत: बोले- लोकसभा चुनाव से पहले फिर करना पड़ेगा आंदोलन
Wed, 09 Feb 2022 02:16 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, महम, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महम, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 09 Feb 2022 02:16 AM IST
सार
टिकैत ने कहा कि एमएसपी कानून पर केंद्र सरकार एक कदम भी आगे नहीं बढ़ रही है। किसान नेता महम के निंदाना गांव में किसान आंदोलन में शहीद दीपक की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
निंदाना में धरने पर बैठे किसानों को संबोधित करते किसान नेता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि एमएसपी कानून पर केंद्र सरकार ने एक भी कदम आगे नहीं बढ़ाया है। ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले दोबारा से किसान आंदोलन करना पड़ेगा। टिकैत मंगलवार को हरियाणा के रोहतक में महम चौबीसी के गांव निंदाना में किसान आंदोलन में शहीद हुए दीपक की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। टिकैत ने चकबंदी को लेकर धरना दे रहे किसानों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
टिकैत ने कहा कि देश के किसान को फिर आंदोलन करना पड़ेगा, क्योंकि केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी की गारंटी का कानून बनाने की मांग स्वीकार की गई थी, लेकिन अभी तक एमएसपी गारंटी कानून पर एक कदम भी नहीं बढ़ाया है। यूपी चुनाव से निपटने के बाद 2023 में किसानों को फिर आंदोलन करना पड़ेगा। क्योंकि 2024 में लोकसभा चुनाव हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चकबंदी में की गई गड़बड़ी का सरकार में बैठे लोगों को समाधान करना चाहिए। वे खुद सीएम मनोहर लाल व चंडीगढ़ में बैठे अधिकारियों से बात करेंगे। साथ ही टिकैत ने किसानों का आह्वान किया कि वे आपसी झगड़े मिल बैठकर सुलझाने का प्रयास करें। जब तक उनका समाधान नहीं होता इसी तरह धरना जारी रखें।
विज्ञापन
जलभराव की समस्या को भी उठाया
राकेश टिकैत ने अपने सोशल मीडिया पर लाइव आकर रोहतक के आसपास के खेतों में जलभराव की समस्या को भी उठाया। राकेश टिकैत ने कहा कि यहां के खेतों में पानी भरता है, इसको लेकर सरकार को इंतजाम करना चाहिए। साथ ही खराब फसल का मुआवजा देना चाहिए।