फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Raju Ravana's family has been making effigies of Ravana, Meghnad and Kumbhakaran for four generations.

चार पीढ़ियों से रावण, मेघनाद व कुंभकरण के पुतले बना रहा राजू रावण का परिवार

Tue, 04 Oct 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Raju Ravana's family has been making effigies of Ravana, Meghnad and Kumbhakaran for four generations.
रावण का पुतला तैयार करता कारीगर। अमर उजाला
रोहतक। चार पीढ़ियों से बाबरा मोहल्ला में रावण, मेघनाद व कुंभकरण के पुतले बनाने के कार्य में राजू रावण का परिवार जुटा हुआ है। राजू के पूरे परिवार में सात अलग-अलग लोग इन पुतलों को बनाने में महीने से जुटे हैं। यहां 65 फीट के रावण से लेकर तीन फीट तक का रावण का पुतला तैयार हो रहा है।
विज्ञापन

राजू रावण ने बताया कि उनके पास 40 हजार से तीन हजार रुपये तक पुतला तैयार हो रहा है। उनके तीन बड़े पुतले गोकर्ण तालाब पर श्री पंजाबी रामलीला कमेटी के हैं। इसमें रावण 65 व कुंभकरण व मेघनाद का पुतला 35-35 फीट का है। उनके यहां से गन्नौर, सोनीपत, झज्जर, चांदी, खरक जाटान, बोंद, जींद, जवाहर नगर, कैंप, सेक्टर एक व 14, मानसरोवर कॉलोनी, रेवाड़ी आदि जगहों पर पुतले जाएंगे। उनका परिवार एक माह पहले से ही इनके निर्माण में लगा है। सभी पुतलों में आतिशबाजी पार्टी की ओर से उपलब्ध कराने पर ही लगाई जाती है। जो जैसी आतिशबाजी देता है, वैसे ही पुतले में लगा दिया जाता है। समय के साथ कागज, बांस आदि महंगा होने पर अब पुतला भी महंगा हो गया है। अपना दर्द बयान करते हुए राजू ने बताया कि उनके पैर में फ्रैक्चर है, लेकिन पुतला बनाना उनकी रोजी रोटी है। वह दिनरात इस कार्य में लगे हैं। वह पांच वर्ष की आयु से अपने पिता के साथ यह कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed