फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rajasthan Deputy Chief Minister launches poster of Raavan Hattha documentary

Rohtak News: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री ने किया रावण हत्था डॉक्यूमेंट्री का पोस्टर लॉन्च

Mon, 02 Mar 2026 01:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan Deputy Chief Minister launches poster of Raavan Hattha documentary
3-अपने कार्यालय में विद्यार्थियों की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘रावण हत्था’’ का पोस्टर जारी करते कुलप
रोहतक। दादा लख्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) के छात्रों की बनाई डॉक्यूमेंट्री रावण हत्था का पोस्टर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जयपुर में लॉन्च किया। यह डॉक्यूमेंट्री राजस्थान की प्राचीन लोक वाद्य परंपरा को लोगों के बीच फिर से जीवंत करती है।
विज्ञापन

इसके डायरेक्टर सुपवा के पूर्व छात्र अरविंद चौधरी को कुलपति डॉ. अमित आर्य व अन्य स्टाफ ने सराहा है। पोस्टर लॉन्चिंग जयपुर स्थित जवाहर कला केंद्र में संस्कार भारती की ओर से आयोजित लोक कला संगम कार्यक्रम के समापन सत्र में हुई। यहां उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी मुख्य अतिथि रहीं।
विज्ञापन

सुपवा के एफटीवी विभाग के 2018 बैच के छात्र अरविंद चौधरी ने कहा, राजस्थान की लोक कला एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से इस डॉक्यूमेंट्री को संस्कृति मंत्रालय के तहत संचालित पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर की ओर से बनवाया गया है। इसके लिए शोध एवं निर्देशन खुद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छायांकन रिदम तंवर, संपादन यश चोपड़ा, ध्वनि सज्जा तन्मय भुटानी, सह संपादक दिनेश कुमार, ध्वनि मुद्रक मोहित वत्स रहे। यह सभी सुपवा के छात्र हैं। कुलपति डॉ. अमित आर्य ने डॉक्यूमेंट्री की टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे छात्र निश्चित तौर पर फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा कार्य कर रहे हैं।
संस्कृति मंत्रालय की ओर से सुपवा के छात्रों को डॉक्यूमेंट्री का प्रोजेक्ट देना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि उन्हें छात्रों के काम पर पूरा भरोसा है। मौके पर रजिस्ट्रार डॉ गुंजन मलिक मनोचा, एफटीवी के एफसी महेश टीपी, डीन अकेडमिक डॉ. अजय कौशिक मौजूद रहे।



विलुप्त होती विरासत को सहेजने का प्रयास
अरविंद ने बताया कि रावण हत्था राजस्थान का अत्यंत प्राचीन लोक वाद्ययंत्र है। इसे विशेष रूप से भोपा समाज के कलाकार बनाते और साधना के साथ बजाते हैं। फिल्म का निर्माण लोक कला संस्कृति को विलुप्त होने से बचाने व नई पीढ़ी में इसके प्रति जागरूकता व गौरव की भावना जागृत करने के उद्देश्य से किया गया है। इसके लिए टीम ने छह माह शोध किया। राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर भोपा कलाकारों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed