फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Raised voice for inclusion in HKRN

Rohtak News: एचकेआरएन में शामिल करने की मांग के लिए उठाई आवाज

Fri, 17 Jan 2025 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Raised voice for inclusion in HKRN
16सीटीके18..एचकेआरएन में शामिल करने को लेकर पीजीआई ​स्थित विजय पार्क प्रदर्शन करते अनुबं​धित कर
रोहतक। एचकेआरएन (हरियाणा कौशल रोजगार निगम) में शामिल करने को लेकर अनुबंधित कर्मचारियों का प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगों पर पीजीआई प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। यह प्रदर्शन अब एचकेआरएन में शामिल करने तक जारी रहेगा।
वीरवार को पीजीआई स्थित विजय पार्क में अनुबंधित कर्मचारियों ने सरकार और पीजीआई प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। अनुबंधित कर्मचारियों ने कहा कि वह पिछले 15 सालों से यहां कार्य कर रहे हैं। इसके बावजूद उनकी नौकरी की कोई सत्यता नहीं है। ठेका प्रथा खत्म होना चाहिए। साथ ही एचकेआरएन में शामिल करना चाहिए। अभी पीजीआई में 1300 अनुबंधित कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। इसमें से 300 कर्मचारी प्रदर्शन में जुड़ रहे हैं। 1000 कर्मचारी अभी भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं ताकि मरीजों को समस्या न आए। उन्होंने चेताया कि अनुबंधित कर्मचारियों के सब्र का इम्तिहान न लिया जाए। यह मांग जायज है, इसे जल्द से जल्द स्वीकार किया जाए।
प्रदर्शन में राकेश हुड्डा, अभिषेक लोहाट, मंजीत, चांद, सविता, सुकन्या, ऋषि, संजय, सुनिल, संदीप, अनुज, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed