{"_id":"5f41686d8ebc3e3ccb1d1085","slug":"rain-pollution-in-north-india-improved-city-air-aqi-29-rohtak-news-rtk570001457","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर भारत में बारिश से धुला प्रदूषण , सुधरी शहर की हवा, एक्यूआई 29","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर भारत में बारिश से धुला प्रदूषण , सुधरी शहर की हवा, एक्यूआई 29
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Rain pollution in North India, improved city air, AQI 29
- फोटो : RohtakCity
Link Copied
पिछले दिनों उत्तर भारत में अच्छी बारिश होने की वजह से उत्तर के मैदानों व पहाड़ी इलाकों में वातावरण से प्रदूषण धुल गया है। हालांकि रोहतक में बारिश कम हुई लेकिन फिर भी इसका सकारात्मक असर रोहतक पर भी रहा। यहां की हवा भी सांस लेने के लिए अच्छी हो गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शनिवार को रात 10 बजे तक रोहतक में अधिकतम वायु गुणवत्ता सूचकांक 42 और न्यूनतम 21 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 29 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। मौसम एक्सपर्ट नवदीप दहिया ने बताया कि बारिश से वातावरण में प्रदूषण धुलने के बाद हवा की गति तेज रही। इससे वायु गुणवत्ता में सुधार आया। वहीं नमी वाली पूर्वी हवा से हवा ठंडी होने से लोगों को गर्मी से भी राहत रही।
विज्ञापन
पिछले एक सप्ताह की बात करे तो रोहतक में शनिवार को सबसे कम एक्यूआई दर्ज किया गया। यानी शनिवार को सांस लेने के लिए हवा सबसे बढ़िया रही। वहीं प्रदेश की बात करें तो फतेहाबाद व तेरी ग्राम गुरु ग्राम के बाद स्वच्छ आबोहवा के मामले में रोहतक और नारनौल 29 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर एक्यूआई के साथ तीसरे स्थान पर रहा। शनिवार रात दस बजे तेरी ग्राम का औसत एक्यूआई 17 तो फतेहाबाद का 27 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। प्रदेश में 13 स्थानों की हवा अच्छी रही, जिनमें औसत एक्यूआई 50 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।