फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rain of disaster: Child died due to electric shock in Bahadurgarh, three animals died due to lightning in Tumbaheri

आफत की बारिश : बहादुरगढ़ में करंट से बच्चे की मौत, तुंबाहेड़ी में बिजली गिरने से तीन पशु मरे

Wed, 27 Aug 2025 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 27 Aug 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Rain of disaster: Child died due to electric shock in Bahadurgarh, three animals died due to lightning in Tumbaheri
26jjrp17- तुंबाहेड़ी गांव में आसमानी बिजली गिरने के कारण मरी भैंस व काटड़ी। स्रोत-ग्रामीण
झज्जर। जिले में दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश अब आफत बन गई है। बारिश के कारण बहादुरगढ़ में दुकान के शटर में करंट आने से 11 वर्षीय बच्चे की माैत हो गई। जिले के तुबाहेड़ी में बिजली गिरने से तीन पशु मर गए। मकान क्षतिग्रस्त हुआ, बिजली व कृषि उपकरण भी जल गए।
विज्ञापन

तुंबाहेडी गांव में मंगलवार दोपहर सरपंच प्रतिनिधि के भाई कबीर के घर बिजली गिरने से इन्वर्टर, बैटरी, बिजली फिटिंग जलकर नष्ट हो गई। बिजली गिरने से मकान में दरारें आ गईं। इससे उन्हें करीब एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

पशुपालक रमेश की भैंस व दो साल की काटड़ी बिजली गिरने से मर गई। इससे उन्हें लगभग दो लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। गांव के ही रामौतार की काटड़ी भी बिजली गिरने से मर गई। उन्हें भी एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत रही, जान-माल का नहीं हुआ नुकसान

गांव के नवीन के खेत में बने कमरे पर बिजली गिरी। इससे कमरे के साथ कृषि उपकरण नष्ट हो गए। नवीन ने बताया करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हादसे के दौरान कबीर, उनकी पत्नी ज्योति, छोटी बेटी घर में मौजूद थे। गनीमत रही जान माल का नुकसान नहीं हुआ। सरपंच प्रतिनिधि वेदप्रकाश ने बताया जिस समय बिजली गिरी, भाई व परिजन घर पर मौजूद थे। बिजली गिरने की आवाज इतनी भयंकर थी कि अनहोनी की आशंका के चलते घर में परिजन सहम गए।
बादली में 71 और बेरी में सबसे कम 16 एमएम बारिश
पिछले 24 घंटे में बादली ब्लॉक में सर्वाधिक 71 मिमी बारिश दर्ज की गई। झज्जर में 46, बहादुरगढ़ में 45.2, साल्हावास में 45 और बेरी में 16 मिमी बारिश हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
बाजरा व कपास को नुकसान की आशंका
साल्हावास। क्षेत्र में लगातार तीन दिन से हो रही बारिश से आमजन की दिनचर्या अस्त-व्यस्त होती दिखाई दे रही है। बेमौसमी बारिश से फसलों में पानी भर गया है। इससे किसान फसलों की कटाई भी नहीं कर पा रहे हैं। किसान हरकेश, सरताज, सुमेर ने बताया कि बाजरे और कपास की फसलों की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। खड़ी फसल भीगने से गिरनी शुरू हो गई है। वहीं लगातार बारिश से दाना काला पड़ने, फसल गिरने, सिरटों में अंकुरण होने से किसान भी चिंतित हैं।

26jjrp17- तुंबाहेड़ी गांव में आसमानी बिजली गिरने के कारण मरी भैंस व काटड़ी। स्रोत-ग्रामीण

26jjrp17- तुंबाहेड़ी गांव में आसमानी बिजली गिरने के कारण मरी भैंस व काटड़ी। स्रोत-ग्रामीण

26jjrp17- तुंबाहेड़ी गांव में आसमानी बिजली गिरने के कारण मरी भैंस व काटड़ी। स्रोत-ग्रामीण

26jjrp17- तुंबाहेड़ी गांव में आसमानी बिजली गिरने के कारण मरी भैंस व काटड़ी। स्रोत-ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed