{"_id":"68ae196ad1d2dd135c0ab41a","slug":"rain-brought-down-the-temperature-brought-relief-from-heat-and-humidity-rohtak-news-c-200-1-bgh1002-117051-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बारिश ने तापमान में आई गिरावट, गर्मी और उमस से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बारिश ने तापमान में आई गिरावट, गर्मी और उमस से मिली राहत
विज्ञापन
-फोटो 60 : रेलवे रोड पर भरा बरसात का पानी। संवाद
बहादुरगढ़। कई दिनों से बारिश का दौर जारी है। सोमवार की रात से रुक-रुककर जारी बारिश मंगलवार को दिनभर होती रही। इससे शहर में विभिन्न सड़कों, कॉलोनियों और मार्गों पर पानी भर गया। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, तापमान में गिरावट आई और गर्मी से भी राहत मिली। पिछले 24 घंटे में बहादुरगढ़ में 42 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
मौसम का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। लगातार बारिश के चलते प्रदूषण भी खत्म हो गया है। एक्यूआई हरे रंग में महज 40 दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने 29 अगस्त तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
बारिश के चलते धर्म विहार, झील मोहल्ला, छोटूराम नगर, शास्त्री नगर, सैनीपुरा, सेक्टर-6, सेक्टर-7 हाउसिंग बोर्ड, झज्जर रोड, सेक्टर-2 मोड़, बाग वाला मोहल्ला, बराही फाटक, बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन, पंडित श्रीराम शर्मा मेट्रो स्टेशन के नीचे समेत कई अन्य स्थानों पर काफी मात्रा में पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हुई। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में ज्यादा पानी भरा रहा। कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. सुनील कौशिक ने बताया कि मंगलवार को हुई बारिश की मात्रा 42 एमएम रही।