फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rain became a disaster in Kalanaur, water entered the houses

Rohtak News: कलानौर में आफत बनी बारिश, घरों में घुसा पानी

Mon, 25 Aug 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 25 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Rain became a disaster in Kalanaur, water entered the houses
कलानौर। कलानौर में शाम 5 बजे हुई तेज बारिश से गलियां जलमग्न हो गईं। वार्ड नंबर आठ आईटीआई के पीछे बस्ती के घरों में पानी घुस गया। वार्ड नंबर 10 की सोसाइटी वाली गली में पानी भर गया।
विज्ञापन

यहां पर तालाब ओवरफ्लो हो चुके हैं। तहसील रोड स्थित झांझड वाले तालाब का पानी सड़क पर आ गया है। साथ लगते निजी स्कूल के सामने पानी भर गया है। नगर पालिका के सामने बने तालाब का पानी बस्तियों में घुस चुका है।
विज्ञापन

गत दिनों जनस्वास्थ्य विभाग ने एक पाइप लाइन कॉलेज मोड़ ड्रेन तक बिछाई थी। यह नाकाफी रही। रविवार को आई बारिश ने सारे तंत्र को फेल कर दिया है। वार्ड नंबर 10 के घरों से पानी निकलने के बाद दोबारा से वही हालात बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर 9 निवासी जय भगवान ने बताया कि गली में पानी भरने से घर की नींव और फर्श धंस गई है। गली के कुछ मकानों में दरारें आ गई हैं। अधिकारी को इस तरफ ध्यान देना चाहिए और इलाके का जायजा लेना चाहिए।


जलभराव की समस्या का यह है कारण
नगर पालिका पहले ही जल निकासी कार्य जनस्वास्थ्य विभाग का बताकर अपना पल्ला झाड़ चुकी है। विभाग के जेई जय भगवान ने बताया कि कलानौर से पानी निकासी का प्रयास जारी है। शिकायत मिलने पर तुरंत पंप लगा रहे हैं। समस्या यह है कि घूम फिरकर पानी शहर में ही रहता है। इसका मुख्य कारण सीवरलाइन की समय पर सफाई न होना है। जिंदरान रोड बाईपास पर सीवर लाइन टूटी है। इसे ठीक करने के लिए विभागीय अनुमति लेनी है। जब तक सीवर व्यवस्था ठीक नहीं होगी जलभराव की स्थिति बनी रहेगी। फिलहाल दो पंप सेट लगाएं गए हैं। इनमें से एक जिंदरान मोड़ व दूसरा डिस्पोजल हाउस में चालू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed