फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   railway station deserted by jaat andolan

बाहर से रोहतक आए यात्री... न इधर के रहे न उधर के

Thu, 18 Feb 2016 02:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 18 Feb 2016 02:42 AM IST
विज्ञापन
railway station deserted by jaat andolan
आरक्षण की मांग के कारण रोहतक में लगे जाम से बाहर से आए यात्री फंस कर रह गए हैं। अब उनके साथ परिवार के साथ रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से संचालन का इंतजार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं। जयपुर का रहने वाले सूर्यकांत का मंगलवार को गुड़गांव में इंटरव्यू था।
विज्ञापन


कुछ दोस्तों के साथ सोनीपत तक आया था और वहां से गुड़गांव जाने के लिए रोडवेज बस में बैठा। लेकिन यहां आकर बसें रुक गईं और गुड़गांव जाने के लिए कोई विकल्प नहीं मिला। ऐसे में गुड़गांव में नौकरी की उम्मीद भी खत्म हो गई है। सूर्यकांत ने बताया कि दो दिन से अटका हुआ हूं।
विज्ञापन


यहां कोई परिचित या रिश्तेदार भी नहीं है कि उनके घर चला जाऊं। दोस्तों के यहां सोनीपत जाने की कोशिश की लेकिन, जाम की वजह से रोहतक से बाहर नहीं निकल पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर रेलवे स्टेशन पर भी कई लोग अटके हुए हैं। ऐसे ही एक युवक चेतराम ने बताया कि उसे झांसी जाना था, लेकिन रोहतक से वाहन न चलने से रुक गया। रेवाड़ी निवासी राजकुमार और उसकी पत्नी रामकला भी रोहतक स्टेशन पर फंसे हुए हैं। यह दोनों हिसार से रेवाड़ी जा रहे थे, लेकिन अब दो दिनों से रोहतक स्टेशन पर ही रुके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed