फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   railway gateman kiddnapped, blood found in room

रेलवे गेटमैन का अपहरण, कमरे में मिले खून के छींटे

Tue, 20 Oct 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 20 Oct 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
railway gateman kiddnapped, blood found in room
रविवार देर शाम कलानौर महम मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक सी-19 पर तैनात गेटमैन मंजीत का अपहरण होने से रेलवे महकमे में सनसनी फैल गई। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन कर सबूत जुटाते हुए मामले की जांच शुरू की। मोखरा निवासी मंजीत गेटमैन गेट न. सी-19 पर रात ड्यूटी पर तैनात था। देर शाम 8 बजकर 38 मिनट पर उसने दिल्ली से सिरसा जाने वाली ट्रेन को क्रॉस करवाकर रजिस्टर में आखिरी गाड़ी का समय दर्ज किया। करीब साढे़ दस बजे भिवानी जाने वाली एकता एक्सप्रेस को क्रॉस करवाने के लिए स्टेशन की ओर से फोन किया गया तो फोन रिसीव नहीं हुआ। स्टेशन मास्टर ने  मंजीत के मोबाइल पर फोन किया तो भी जवाब नहीं मिला। किसी अनहोनी की आशंका के चलते स्टेशन मास्टर ने लाहली से एक कर्मचारी को सी-19 गेट पर भेजा।
विज्ञापन


कमरे में खून के छींटे
कर्मचारी धमेंद्र ने सूचना दी कि मंजीत वहां पर नहीं है। वहीं कमरे में रखे टेबल, रजिस्टर पर खून के छींटे और फोन का रिसीवर टूटा होने की सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर रेलवे पुलिस को इसकी जानकारी दी। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने कमरे के बाहर से मंजीत के जूते और कुछ सबूत जुटाए। वहीं पुलिस ने आशंका जताई है कि मंजीत पर किसी धारदार हथियार से हमला करके हमलावरों ने अपहरण किया है।
विज्ञापन


आठ महीने पहले हुई थी शादी
मंजीत के साथी गेटमैन ने बताया कि मंजीत की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। वह सीधे स्वभाव का युवक था। करीब आठ महीने पूर्व ही मंजीत की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी के साथ मनमुटाव की बात बताकर वह थोड़ा परेशान रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेटमैन मंजीत के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। इसके लिए जीआरपी लगी हुई है। मंजीत के मिलने के बाद पूरी स्थिति साफ हो जाएगी और सबसे पहले उसे तलाश करना है।
सुखबीर सिंह, एसओ, जीआरपी रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed