फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Railway elevated track: 30 meters of line uprooted in one day, Civil Road will not be closed today

रेलवे एलिवेटेड ट्रैक : एक दिन में उखाड़ी 30 मीटर लाइन, आज बंद नहीं होगा सिविल रोड

Sat, 07 Dec 2024 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Railway elevated track: 30 meters of line uprooted in one day, Civil Road will not be closed today
रोहतक। एलिवेटिड रेलवे ट्रैक के साथ-साथ सड़क निर्माण में बाधा बनी पुरानी रेलवे लाइन को उखाड़ने का आखिरकार रेलवे ठेकेदार ने काम शुरू कर दिया। शनिवार को ठेकेदार ने बजरंग भवन के पास 30 मीटर रेलवे लाइन उखाड़ी। सिविल रोड जाम होने के कारण राहगीरों को माडल टाउन व शीला बाईपास से वाहन गुजारे गए।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार व रेलवे ने मिलकर 315 करोड़ की लागत से रोहतक-पानीपत रेलवे लाइन पर 3.8 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाया था। दिसंबर 2023 में रेलवे ट्रैक के साथ-साथ 3790 मीटर लंबी और 5.5 मीटर चौड़ी सड़क बनाने के प्रस्ताव को सरकार ने मंजूरी दी थी। चिन्योट कॉलोनी से शुरू होकर सेक्टर- 6 तक नौ माह में 21 करोड़ की लागत से बनाई जानी थी। इसके लिए दिसंबर 2023 में सरकार ने तकनीकी मंजूरी दी। मार्च माह में पीडब्ल्यूडी की तरफ से सड़क बनाने का ठेका दिया गया। इसे नौ माह में नवंबर के आखिर सप्ताह में पूरा करना था। लेकिन अभी तक सड़क का निर्माण तो दूर, साथ-साथ बन रहा नाला अधूरा पड़ा है। रेलवे के ठेकेदार ने 80 प्रतिशत पुरानी लाइन उखाड़ दी थी। बजरंग भवन के पास दोनों तरफ 60 मीटर रेलवे लाइन बची थी। उसे उखाड़ने के लिए रेलवे ने ट्रैफिक पुलिस से शनिवार व रविवार को बजरंग भवन के पास ट्रैफिक के लिए सिविल मार्ग बंद करने की अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन

आधा ट्रैक उखाड़, माडल टाउन व डी पार्क के पास फंसे वाहन
रेलवे की डिमांड पर ट्रैफिक पुलिस ने डी-पार्क से अशोका चौक तक सिविल रोड को बंद रखा। इसके लिए दोनों तरफ अवरोधक लगाए गए। दोनों तरफ के वाहनों को माडल टाउन होते हुए शीला बाईपास के रास्ते सोनीपत स्टैंड व दिल्ली बाईपास की ओर गुजारा गया। इसके चलते शीला बाईपास के नजदीक मोड़ व डी पार्क के पास जाम लग गया। मामला डीसी तक पहुंचा। डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने अधिकारियों को हिदायत दी कि काम भी चलता रहे और लोगों परेशानी भी नहीं होनी चाहिए। इसके चलते शाम सात बजे ही रोड को चालू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधी पटरी उखाड़ी, बाकी काम भी चलता रहेगा
रेलवे की ओर से 80 प्रतिशत रेलवे लाइन उखाड़ने का काम पहले ही हो चुका था। बजरंग भवन के पास सड़क के दोनों तरफ 60 मीटर के करीब पुरानी लाइन बची थी। शनिवार को गांधी कैंप की तरफ की लाइन उखाड़ दी है। दूसरी तरफ की लाइन कल उखाड़ी जाएगी।
प्रदीप रंजन, प्रोजेक्ट ऑफिसर एवं पूर्व एसई लोकनिर्माण विभाग
रविवार को बंद नहीं होगी ट्रैफिक
शनिवार को बजरंग भवन के पास ट्रैफिक का आवागमन बंद रहा। आम लोगों को परेशानी न हो, इसलिए शाम सात बजे ट्रैफिक चालू कर दी गई, जो रविवार को भी चालू रहेगी। रेलवे ठेकेदार ने कहा है कि जब वे सड़क पर तारकोल बिछाएंगे, तब ट्रैफिक बंद करने की अनुमति लेंगे। इसके लिए दिन तय नहीं है।
इंस्पेक्टर जोगेंद्र ग्रेवाल, प्रभारी ईस्ट ट्रैफिक थाना

59 पौधो को काटने की वन विभाग ने दी अनुमति
लोक निर्माण विभाग ने वन विभाग को पत्र लिखकर रेलवे एलिवेटेड रोड पर सड़क निर्माण में बाधा बन रहे पेड़ो को काटने की अनुमति मांगी है। यहां पर 59 वृक्ष निर्माण कार्य में बाधक है। इनकी मार्किंग सूची ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग को यह पौधे काटने की अनुमति मिल गई है। इसके बदले गरनावठी के पास वन विभाग को पौधे लगाने के लिए जगह दी जाएगी। वन विभाग यहां पर 1849 पौधे लगाएगा। सड़क निर्माण एजेंसी से वन विभाग वृक्षों की कटाई के लिए 18 लाख 55 हजार 205 रुपये जमा करवाएगा। दो दिन पहले डीसी ने सभी विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर यहां पर कार्यों का निरीक्षण किया था। इसके बाद यहां पर तेजी से काम करवाया जा रहा है।


वन विभाग को पत्र लिखकर रेलवे एलिवेटेड रोड पर सड़क निर्माण में बाधा बन रहे पेड़ो को काटने की वन विभाग से अनुमति मांगी है। अभी अनुमति मिल गई है। इसके लिए वन विभाग को गरनावठी के पास पौधे लगाने के लिए दो गुना जमीन दी जाएगी।
अरूण कुमार, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed