फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rail service to Khatu Shyam Dham from 25

Rohtak News: खाटू श्याम धाम के लिए रेल सेवा 25 से

Wed, 19 Feb 2025 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Rail service to Khatu Shyam Dham from 25
रोहतक। खाटू श्याम के भक्तों के लिए राहत भरी खबर है। फल्गुन मेले में खाटू जाने वालों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके लिए रेलवे विभाग ने 25 फरवरी से खाटू के लिए ट्रेन शुरू करने का फैसला लिया है। धुंध व प्रयागराज मेले की वजह से यह ट्रेन बंद कर दी गई थी। रेवाड़ी रींगस व मदार एक्सप्रेस का संचालन ट्रेन 16 मार्च तक किया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे विभाग ने धुंध के कारण दिसंबर में खाटू श्याम जाने वाली दो ट्रेनों को बंद कर दिया था। इसके बाद प्रयागराज में महाकुंभ आने से दोनों ट्रेनों को प्रयागराज रूट पर चला दिया गया। अब मौसम में बदलाव से धुंध छंट गई है। खाटू श्याम धाम में भी मेला लगना है। यहां लाखों श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं को सुलभ परिवहन सेवा मुहैया कराने के उद्देश्य से रेलवे ने खाटू श्याम के लिए दो ट्रेन शुरू करने का फैसला लिया है। ये ट्रेनें 25 फरवरी से शुरू होंगी। रोहतक से वाया झज्जर, रेवाड़ी, नारनौल, रींगस होते हुए ट्रेन मदार तक जाएगी। रोहतक से यह दोपहर 1:20 बजे चलेगी। जबकि वापसी के लिए सुबह 4:30 बजे पर रोहतक के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

वर्जन
दिसंबर में धुंध के कारण खाटू श्याम जाने वाली ट्रेनों को बंद कर दिया गया था। लेकिन रेल मंत्रालय के आदेश पर 25 फरवरी से 16 मार्च तक ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलराम मीणा, स्टेशन मास्टर, रेलवे स्टेशन रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed