फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Raid by Chief Minister's Flying Squad in Rohtak, Pesticide factory running without license sealed

Rohtak News: रोहतक में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का छापा, बगैर लाइसेंस चल रही कीटनाशक दवा फैक्टरी सील

Thu, 17 Jul 2025 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 17 Jul 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Raid by Chief Minister's Flying Squad in Rohtak, Pesticide factory running without license sealed
रोहतक के गांव समर गोपालपुर में कीटनाशक दवा की अवैध फैक्टरी में जांच करता मुख्यमंत्री उड़नदस्ता।
रोहतक। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, खुफिया विभाग व कृषि विभाग की टीम ने बुधवार को समर गोपालपुर स्थित फैक्टरी में छापा डाला। फैक्टरी में बगैर लाइसेंस के अवैध तरीके से कीटनाशक रसायनों की पैकिंग की जा रही थी। संचालक से फैक्टरी चलाने का लाइसेंस मांगा तो वह दिखा नहीं पाया। टीम ने फैक्टरी के दो संचालकों के खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज करने की शिकायत दी गई है। देर रात तक कार्रवाई चलने के कारण मामले में केस दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन

उपमंडल संदीप मलिक ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व खुफिया विभाग को सूचना मिली थी कि समर गोपालपुर गहलोत किलिंग स्टेशन के पास एक परिसर में कीटनाशक दवाई का स्टॉक व पैकिंग की जा रही है। फैक्टरी में संचालक दिलशेर गोदाम में अवैध तरीके से कीटनाशक रसायनों की पैकिंग कराता मिला। अंदर जाकर जांच की तो फैक्टरी से कीटनाशक दवा, तकनीकी व विभिन्न प्रकार की मशीनें रखी मिलीं।
विज्ञापन


टीम ने संचालक दिलशेर से लाइसेंस दिखाने के लिए कहा तो वह दिखा नहीं सका। अधिकारियों को पूछताछ में दिलशेर ने बताया कि वह और हरदीप फैक्टरी में पार्टनर हैं। हरदीप आज किसी काम से बाहर गया है। इस पर पैकिंग सामग्री, कीटनाशक रसायन व खाद संदिग्ध मिलने पर नमूना भरा और जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed