फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rahul Kundu selected for Asian boxing championship

Sports: एशियन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेगा हरियाणा का छोरा, बैंकॉक में दिखाएगा पंच का दम

Thu, 17 Jul 2025 10:37 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 17 Jul 2025 10:37 PM IST
सार

राहुल कुंडू ने साल 2023 में एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। 2023 में जूनियर वर्ल्ड बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। 2024 में यूथ एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।

विज्ञापन
Rahul Kundu selected for Asian boxing championship
पंच मारता हुआ बॉक्सर राहुल कुंडू - फोटो : संवाद

विस्तार

अंडर-19 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए  रोहतक के राहुल कुंडू का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 30 जुलाई से 12 अगस्त तक थाइलैंड के बैंकॉक में आयोजित की जाएगी। राहुल ने 2015 में बॉक्सिंग की दुनिया में कदम रखा था।

विज्ञापन


ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करना लक्ष्य 

राहुल ने बताया कि उनकी पहले से इस खेल में रुचि थी। उनके परिवार ने हमेशा उनका समर्थन किया। राहुल के पिता संजय बिजनेसमैन और मां सविता गृहिणी हैं। राहुल के छोटे भाई सावन ने भी हाल ही में बॉक्सिंग खेलना शुरू किया है। पूरा परिवार राहुल के सपनों को पूरा करने में उनका साथ देता है। उन्होंने बताया कि वह आर्यन्स बॉक्सिंग स्पोर्ट्स क्लब में अपने कोच संजीव के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत करते हैं। सुबह तीन घंटे और शाम को चार घंटे अभ्यास करते हैं। उनका अगला लक्ष्य ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करना है। राहुल वर्तमान में पुणे में नेशनल शिविर में हैं। राहुल गांव डोभ के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


राहुल की उपलब्धियां

2023 में एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। 2023 में जूनियर वर्ल्ड बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। 2024 में यूथ एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। 2024 में ही अंडर-19 वर्ल्ड बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। 2025 नेशनल यूथ प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। 2025 खेलो इंडिया गेम्स में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हरियाणा में बेरोजगार इंजीनियर बनेंगे ठेकेदार: सीएम सैनी ने लॉन्च किया पोर्टल, जानें क्या है स्कीम?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed