Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Contractor Saksham Yuva Yojana Launched by CM Saini

हरियाणा में बेरोजगार इंजीनियर बनेंगे ठेकेदार: सीएम सैनी ने लॉन्च किया पोर्टल, जानें क्या है स्कीम?

Thu, 17 Jul 2025 09:51 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 17 Jul 2025 09:51 PM IST
सार

हरियाणा सरकार ने आईटीआई, डिप्लोमा व इंजीनियरिंग डिग्री धारक बेरोजगार शिक्षित युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके उन्हें वर्क्स कांट्रेक्टर (ठेकेदार) के रूप में सक्षम बनाने के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Haryana Contractor Saksham Yuva Yojana Launched by CM Saini
सीएम सैनी ने लॉन्च किया वेब पोर्टल - फोटो : X

विस्तार

राज्य सरकार ने आईटीआई, डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री धारक बेरोजगार शिक्षित युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके उन्हें वर्क्स कांट्रेक्टर (ठेकेदार) के रूप में सक्षम बनाने के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है। इस योजना को हरियाणा कांट्रेक्टर सक्षम युवा योजना का नाम दिया गया है।
विज्ञापन


श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, पलवल में 90 दिन का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद इन युवाओं को हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल (एचईडब्ल्यूपी) पर सूचीबद्ध किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुवार को हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल (एचईडब्ल्यूपी) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos

सीएम ने पोर्टल किया लॉन्च 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने योजना के तहत पात्र एवं इच्छुक इंजीनियरिंग युवाओं के पंजीकरण के लिए वेब पोर्टल https://stt.itiharyana.gov.in भी लॉन्च किया है। इसके तहत सभी इंजीनियरिंग कार्य एचईडब्ल्यूपी के माध्यम से ही आवंटित किए जाएंगे। वहीं, सीएम ने योजना का प्रचार-प्रसार करने के लिए कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय के अधिकारियों को निर्देश भी दिए। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, सीएम के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग के एसीएस अनुराग अग्रवाल, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शाइन, सीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

सीएम सैनी ने एचईडब्ल्यूपी पोर्टल पर ठेकेदारों की पंजीकरण प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए व्यवस्था को और सुगम बनाने के निर्देश दिए, ताकि एक बार में दस्तावेज ऑनलाइन जमा करने के बाद ठेकेदारों को आगे की प्रक्रिया के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाना ना पड़े। उन्होंने कहा कि एचईडब्ल्यूपी पोर्टल परियोजनाओं को पूरा करने की समय सीमा निर्धारित करने का प्रावधान भी जोड़ा जाए।

अभी पोर्टल पर 20 हजार 709 ठेकेदार जुड़े हुए हैं, जिनमें से 6,476 पंजीकृत हैं। इसके अतिरिक्त सीएम ने समय पर पर्याप्त बजट की उपलब्धता और जिन परियोजनाओं के लिए राशि केंद्र सरकार की ओर से जारी की जानी है, विभाग को संबंधित मंत्रालय के साथ तालमेल बनाकर जल्द जारी कराने की कोशिश करने के निर्देश दिए। सभी विभागों की ओर से होने वाले भुगतान को हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल में एकीकृत करें।

ये भी पढ़ें: CET Exam: सीईटी अभ्यर्थियों की रोडवेज बसों में होगी निशुल्क यात्रा, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed