{"_id":"661c499395f8bdb8c90c9114","slug":"queue-of-devotees-in-bhimeshwari-devi-temple-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-109485-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: भीमेश्वरी देवी मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: भीमेश्वरी देवी मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की कतार
Mon, 15 Apr 2024 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 15 Apr 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
बेरी। माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ रही हैं। रविवार को अवकाश होने के कारण मां के दरबार में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी। हजारों श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। भीड़ को देखते हुए प्रशासन सीसीटीवी के जरिए पूरे मेला परिसर में नजर रखे हुए है। एसडीएम रविंद्र मलिक लगातार मानीटरिंग कर रहे है।
मान्यता है कि श्रद्धालु छठ पूजा बाबा हरिदास मंदिर झाड़ौदा कर सप्तमी को बेरी वाली मां के दरबार में पहुंचते है। मंदिर से बाहर मंदिर में मां भीमेश्वरी की मूर्ति को आते देखने के लिए भी श्रद्धालुओं में उत्सुकता बनी रहती है। यह नियम प्राचीन काल से चला आ रहा हैं। पुजारी की गोद में मां की मूर्ति एक मंदिर से दूसरे मंदिर में जाती है। सुबह साढ़े 4 बजे बाहर वाले मंदिर में और दोपहर साढ़े 12 बजे अंदर वाले मंदिर में मां विराजित होती हैं। मां के प्रस्थान के समय बेरी वाली के जयकारे मंदिर परिसर में गूंजते रहते हैं। नवरात्र मेले के दौरान बड़ी संख्या में दुकानें सजी हुई है। कही खिलौने की दुकानें तो कहीं पूजा व सामग्री की दुकानों से मेला परिसर पूरी तरह से गुलजार है। बच्चे व महिलाएं भी मेले में जमकर खरीदारी कर रहे हैं। मंदिर के पुजारी कुलदीप वशिष्ठ ने बताया कि पुलिस की तरफ से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की हुई है।
सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद : डीएसपी
पुलिस विभाग की तरफ से मेले की कमान संभाल रहे बेरी डीएसपी प्रदीप का कहना है कि मंदिर में मां भीमेश्वरी देवी के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है और पुलिस के स्तर पर उसी प्रकार से पुख्ता प्रबंध किए गए है। किसी भी भक्त को कोई परेशानी होने की सूरत में वह कंट्रोल रूम में संपर्क करते हुए मदद प्राप्त कर सकता है।