{"_id":"6a271d0e60bd6dd2df061bef","slug":"questions-raised-on-holding-district-level-yoga-competition-rohtak-news-c-17-roh1020-869173-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता करवाने पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता करवाने पर उठे सवाल
Tue, 09 Jun 2026 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। ब्लॉक स्तरीय योग प्रतियोगिता में कथित अनियमितताओं की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक किए बिना जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता आयोजित किए जाने पर खिलाड़ियों और अभिभावकों ने सवाल उठाए हैं। इस संबंध में जिला खेल विभाग, शिक्षा विभाग, आयुर्वेद विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को शिकायत भी दी गई थी।
छोटूराम स्टेडियम में आयोजित ब्लॉक स्तरीय योग प्रतियोगिता के दौरान मूल्यांकन प्रक्रिया में अनियमितता, परिणामों में बदलाव और प्रतियोगिता संचालन को लेकर खिलाड़ियों व अभिभावकों ने आपत्ति जताई थी। उनका आरोप है कि शिकायत के कई दिन बाद भी न तो जांच की स्थिति स्पष्ट की गई और न ही कोई रिपोर्ट जारी की गई है।
प्रतिभागी आदर्श के पिता अमित कुमार ने कहा कि शिकायतों का निपटारा किए बिना अगले स्तर की प्रतियोगिता कराना खिलाड़ियों के हित में नहीं है। उन्होंने जिलास्तरीय प्रतियोगिता में पारदर्शी मूल्यांकन, योग्य निर्णायकों की नियुक्ति और नियमों के अनुसार परिणाम घोषित करने की मांग की है।