फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Quarrel over garbage...garbage on the road, councilor and employee get into a fight

Rohtak News: कचरे पर किच-किच...सड़क पर कूड़ा, पार्षद और कर्मचारी उलझे

Wed, 13 May 2026 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Quarrel over garbage...garbage on the road, councilor and employee get into a fight
33-रोहतक शहर में कचरे को लेकर उलझे पार्षद कपिल नागपाल व कर्मचारी। स्रोत : सोशल मीडिया
रोहतक। सफाई कर्मचारियों की 13 दिन से चली आ रही हड़ताल से शहर का कचरा सड़कों पर आ रहा है। स्थिति यहां तक पहुंच गई कि वार्ड 20 में बुधवार को पुलिस के पहरे में कचरे की गाड़ी निकली। उधर, बुधवार को वार्ड 7 से भाजपा पार्षद कपिल नागपाल सफाई कर्मचारी उलझ गए और खूब किच-किच हुई।
विज्ञापन

कूड़े से भरी रेहड़ी गोहाना अड्डा पर डालने से पार्षद ने आपत्ति जताई लेकिन कर्मचारी नहीं माने। वार्ड 20 से नगर पार्षद प्रवीण कौशिक ने बताया कि उनके वार्ड के साथ ही शहर में कचरा फैल हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार को डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली तीन गाड़ियां बुलाकर वार्ड से कचरा उठान कराया। पुलिस पीसीआर के पहरे में कचरे की तीनों गाड़ी निकली जिनमें से एक गाड़ी को कर्मचारियों ने रुकवाकर शिवाजी कॉलोनी चौक पर खाली करा दिया जबकि दो गंंतव्य तक पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल को लेकर रोहतक में आज होगा निर्णय
सफाई कर्मचारियों की आगामी हड़ताल को लेकर निर्णय वीरवार को रोहतक में होगा। इस संबंध में एक वीडियो बुधवार को वायरल हुआ जिसमें नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान नरेश शास्त्री ने बताया है कि 14 मई को सुबह 9 बजे सुखपुरा चौक स्थित कर्मचारी भवन में प्रदेश स्तरीय बैठक की जाएगी जिसमें सभी से विमर्श कर आगामी निर्णय होगा। रोहतक इकाई अध्यक्ष शंभू टांक ने इसकी पुष्टि की है। ऐसे में वीरवार सुबह भी कूड़ा नहीं उठेगा।
-----
रोजाना निकल रहा 240 टन कचरा
शहर में रोजाना 240 टन कचरा निकल रहा है लेकिन उसका उठान नहीं से सफाई व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। हालांकि निगम का दावा है कि रात को कचरे का उठान किया गया लेकिन डोर-टू- डोर उठान न होने से दिन में फिर से कूड़े के ढेर लग रहे हैं। वार्डों में गली-सड़कों पर कचरे के ढेर लग गए हैं।
-----------
मांग पूरी न होने तक चलेगी हड़ताल
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की रोहतक इकाई प्रधान शंभू टांक व सचिव राकेश चावरिया का कहना है कि मांग पूरी न होने तक हड़ताल जारी रहेगी। ठेका प्रथा बंद करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का व स्थायी भर्ती करने की मांग हड़ताली कर्मचारी कर रहे हैं। इसको लेकर 13 दिन से नगर निगम परिसर में धरना दे रहे हैं।

------------
जजपा ने किया कर्मियाें का समर्थन
हड़ताली सफाई कर्मचारियों की मांगों का बुधवार को जननायक जनता पार्टी ने समर्थन किया। जजपा युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने समर्थन की घोषणा की और पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी ने उनका समर्थन संदेश भेजा।

33-रोहतक शहर में कचरे को लेकर उलझे पार्षद कपिल नागपाल व कर्मचारी। स्रोत : सोशल मीडिया

33-रोहतक शहर में कचरे को लेकर उलझे पार्षद कपिल नागपाल व कर्मचारी। स्रोत : सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed