फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Purvanchal community engaged in cleaning campaign at the ghat before Chhath Puja

Rohtak News: छठ पूजा से पहले घाट पर सफाई अभियान में जुटा पूर्वांचल समाज

Sat, 02 Nov 2024 03:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 02 Nov 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Purvanchal community engaged in cleaning campaign at the ghat before Chhath Puja
छठ पूजा के लिए घाट पर सफाई व अन्य व्यवस्था को लेकर पहुंचे पूर्वांचल एकता सेवा समिति के सदस्य। स
रोहतक। पूर्वांचल समाज ने छठ पूजा की तैयारी शुरू कर दी है। पूर्वांचल एकता सेवा समिति के सदस्य प्रशासन के सहयोग से घाट पर साफ-सफाई के कार्य में जुट गए हैं। आने वाले दो दिन में सफाई का काम पूरा हो जाएगा। छठ पूजा के लिए घाट पर आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए रास्ता मुहैया नहीं होना थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। इस संबंध में समिति के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम आशीष कुमार से आग्रह किया है।
विज्ञापन


पूर्वांचल समाज का धार्मिक महाकुंभ छठ पूजा के कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में दिल्ली बाईपास स्थित नहर पर छठ पूजा की तैयारी शुरू हो गई है। यहां सफाई अभियान के साथ घाट पर पूजन की व्यवस्था को लेेकर समिति सदस्य जुटे हुए हैं। घाट पर आने जाने वालों के लिए रास्ते की समस्या इस बार गंभीर बनी हुई है। नहर पर पुल निर्माण जारी है। इसके चलते नहर पर बने घाट तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। छठ पूजा के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। ऐसे में भीड़ को रास्ता नहीं मिलने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पुल निर्माण के लिए आसपास फैला सामान हटाकर रास्ता बनाया जा सकता है। सीमेंट के भारी भरकम स्लैब उठाने के लिए क्रेन या बुलडोजर की जरूरत पड़ेगी। इसके बाद ही कुछ व्यवस्था बनने की आस है, इसलिए समिति के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से मुलाकात कर रास्ता मुहैया कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

पूर्वांचल एकता सेवा समिति के प्रधान संजीव सिंह का कहना है कि प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से रास्ता मांगा है। वहां निर्माण के चलते थोड़ी दिक्कत है। फिर भी प्रशासन ने रास्ता मुहैया कराने का आश्वास दिया है। यदि रास्ता मिल जाता है तो त्योहार पर पूजन सभी श्रद्धालुओं के लिए आसान हो जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में महासचिव, दिनेश कुमार सिंह, उपप्रधान रामाधार सिंह, सुबोध ठेकदार, कपिल ठेकदार, विजय ठेकदार, मंटू कुमार, मंजय शर्मा, अरविंद, मुन्ना, सियाराम, सुरेश यादव, अत्तर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रमदान के लिए पहुंचे पूर्वांचल समाज के लोग
पूर्वांचल एकता सेवा समिति के प्रधान का कहना है कि त्योहार के चलते दो दिन अवकाश रहा। अब शनिवार को बुलडोजर की मदद से घाट पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। यहां समाज के लोग श्रमदान के लिए समय पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed