फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Punjabi society needs to unite: Chhabra

पंजाबी समाज को एकजुट होने की जरूरत : छाबड़ा

Thu, 22 Aug 2024 02:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Punjabi society needs to unite: Chhabra
रोहतक। हरियाणा में वर्ष 2026 में हलकों का दोबारा गठन होने जा रहा है। कई हलके तोड़े जाएंगे, कई जोड़े जाएंगे। पंजाबी समाज की मजबूती से आवाज उठाने वाला वर्तमान में कोई नहीं है। इसलिए समाज को एकजुट करने के साथ नेतृत्व की जरूरत है। यह कहना है पंजाबी मंच रोहतक सिटी के अध्यक्ष जतिन बतरा का। वे बुधवार को अशोका चौक के पास होटल में पत्रकारों को 25 अगस्त को होने वाले पंजाबी महासम्मेलन की जानकारी दे रहे थे।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान विधायक समाज की आवाज उठाने में विफल रहे। शहर की कॉलोनियों में जमा पानी के बीच खड़े होकर वे लापता हो गए। उन्होंने कहा कि एक समय था, जब 16 पंजाबी विधायक थे। अब नाम मात्र विधायक हैं। रोहतक पंजाबी सीट है। कुछ वर्षों पहले विधायक के पिता के कार्यकाल के दौरान कलानौर को रिजर्व सीट घोषित किया गया था। ऐसा ही चलता रहा तो वह दिन भी दूर नहीं जब ये लोग रोहतक को भी रिजर्व करा देंगे। समाज के लोगों की आवाज को दबाया जाएगा।
विज्ञापन

कृष्ण लाल छाबड़ा ने कहा कि वर्ष 2016 से 2021 तक बैंसी के सरपंच के रूप में गांव में विकास करवाया। रोहतक को भी ऐसे ही नेता की जरूरत है। कांग्रेस हाईकमान को ऐसे कार्यकर्ताओं की मजबूत दावेदारी को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंच ने रोहतक विधानसभा के 170 बूथों पर 2500 से ज्यादा सदस्य जोड़े हैं। ये जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं। पंजाबी मंच रोहतक सिटी राजनीतिक मंच नहीं, बल्कि सामाजिक मंच है। यह समाज की आवाज उठाने व राजनीति में हिस्सेदारी व राजनीति में किस प्रकार समाज की भलाई की जाए के उद्देश्य से काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed