फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Punishment for shooting a businessman and raping a minor for not giving Chauth today

चौथ न देने पर व्यापारी को गोली मारने व नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को सजा आज

Mon, 09 Dec 2019 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Punishment for shooting a businessman and raping a minor for not giving Chauth today
सांपला के व्यापारी को रुपये न देने पर गोली चलाने के मामले में समचाना के युवक ललित और नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बिहार के युवक कुलदीप को अलग-अलग मामलों में एडीजे कोर्ट द्वारा सोमवार 9 दिसंबर को सजा सुनाई जाएगी। दोनों मामलों में कोर्ट आरोपियों को दोषी करार दे चुकी हैं।
विज्ञापन

केस नंबर 1 : साढ़े तीन साल पहले व्यापारी पर नौ फायर किए, बाल-बाल बचा था
पुलिस के मुताबिक सांपला मंडी रेलवे रोड स्थित स्वीट्स शॉप संचालक अजय अग्रवाल ने सांपला पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 26 मई 2016 को उसके फोन पर शाम करीब 8 बजे एक अनजान व्यक्ति का फोन आया। जिसने फोन करते ही कहा कि उसे पैसे चाहिए। जिस पर अजय ने कहा कि वह उसे नहीं जानता है। उसने कहा कि जान जाएगा। साथ ही कहा कि वह हवलदार का बेटा ललित समचाना बोल रहा है। जिस पर अजय अग्रवाल ने कहा कि वह नहीं जानता तो अभी जान जाएगा। यह कहते हुए उक्त अंजान व्यक्ति ने फोन रख दिया। फोन रखने के करीब 5 मिनट बाद ही दुकान के बाहर एक सफेद कार आकर रुकी। कार सवार ने आते ही दुकान पर बैठे अजय की तरफ गोलियां चलानी शुरू कर दी। उक्त युवक ने करीब 9 फायर किए। गनीमत रही कि एक भी गोली व्यापारी को नहीं लगी। इसके बाद सांपला पुलिस ने ललित को हत्या के प्रयास मामले में गिरफ्तार किया लिया था, तभी से जिला अदालत में मामला चल रहा था। एडीजे रितु वाईके बहल की अदालत ने पिछले सप्ताह वारदात का दोषी करार दिया था, जिसे सोमवार को सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन

केस नंबर 2 : किरायेदार ले गया था पड़ोस की छात्रा को बहला-फुसला कर
करीब डेढ़ साल पहले शहर की एक कॉलोनी में किराये पर रहने वाला बिहार का युवक कुलदीप एक नाबालिग छात्रा को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। आरोप था कि उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने नाबालिग को मकड़ौली टोल प्लाजा से बरामद कर लिया था। साथ ही आरोपी कुलदीप को भी काबू किया गया। आरोपी के खिलाफ एडीजे आरपी गोयल की अदालत में नाबालिग को बहला फुसला कर ले जाने व दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत केस चल रहा था। शनिवार को अदालत ने उसे दोषी करार दिया। साथ ही सोमवार को सजा सुनाने की तिथि तय की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed