फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Public threats increased the anxiety... Police deployed on every road of Ritauli

Rohtak News: सरेआम धमकी ने बढ़ाई धुकधुकी...रिटौली के हर रास्ते पर पुलिस तैनात

Wed, 04 Jun 2025 02:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Public threats increased the anxiety... Police deployed on every road of Ritauli
रोहतक के रिटोली गांव में अनिल की हत्या के बाद गांव में आने जाने वालों की तलाशी लेती पुलिस। संवा
रोहतक। गैंगस्टर बाबा के चाचा अनिल की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर सरेआम धमकी ने आम लोगों के साथ पुलिस की भी धुकधुकी बढ़ा दी है। पुलिस ने अनिल के परिजनों को सुरक्षा देने की पेशकश की है। हालांकि, अभी कोई जवाब नहीं आया है। वहीं, मंगलवार को गांव के हर रास्ते पर पुलिस तैनात कर दी गई। पूछताछ के बाद ही बाहरी लोगों को एंट्री दी जा रही है।
विज्ञापन

रविवार सुबह हुए अनिल हत्याकांड के बाद हिमांशु उर्फ भाऊ नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली गई। धमकी यह भी दी है कि बजरंग के बाकी हत्यारोपी चैन से न रहें, किसी गली-कोने पर उनकी भी लाशें पड़ी मिलेंगी...यह कोई न जान पाएगा।
विज्ञापन

धमकी के बाद गांव के सभी रास्तों पर पुलिस पिकेट लगाई गई है। सादा कपड़ों में भी पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। गांव में सन्नाटा है। कोई भी गली-मोहल्लों में बातचीत करता तक नहीं दिखता। ज्यादातर घरों के दरवाजे भी बंद हैं। कारण यही कि गांव के गैंगवार से सब दूर रहना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमांडो और पीआरवी कर रही गश्त
सोमवार शाम से ही गांव में कमांडो और पीआरवी की गाड़ियां गश्त कर रही हैं। पुलिस अधिकारी ग्रामीणों से भी संपर्क में हैं, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी न होने पाए।
---------------
हिमांशु की आईडी से किसने की पोस्ट, पुलिस कर रही जांच
हिमांशु के नाम से की गई पोस्ट की पुलिस जांच में लगी है। दो साल पहले अमेरिका में जा छुपे हिमांशु की आईडी को खुद वही चला रहा है या कोई और अभी कुछ साफ नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
---------
रिटौली और कबूलपुर के 8 संदिग्ध युवक हिरासत में
अनिल हत्याकांड में पुलिस ने रेकी करने, गैंगस्टर और उसके गुर्गों के संपर्क में आने वाले कबूलपुर-रिटौली के 8 युवकों को हिरासत में लिया है। आरोपियों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। इनसे भाऊ गैंग से संपर्क परखा जा रहा है।

--------

गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। निजी रूप से सुरक्षा देने के लिए कुछ लोगों से कहा गया है, लेकिन उन्होंने अभी कोई जवाब नहीं दिया है। पुलिस जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार करेगी, उन्हें कड़ी सजा दिलाएगी।
- वाईवीआर शशी शेखर, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed