फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PTI reached to meet MP while playing the plate, Bruised from the police

थाली बजाते हुए सांसद से मिलने पहुंचे पीटीआई, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

Thu, 18 Jun 2020 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
PTI reached to meet MP while playing the plate,  Bruised from the police
नई अनाज मंडी में अटल कैंटीन के उद्धाटन पर थाली में खाना निकलते सांसद डॉ. अरविंद शर्मा साथ में पूर् - फोटो : RohtakCity
न्यू फल सब्जी व अनाज मंडी में बुधवार को अटल किसान-मजदूर कैंटीन के शुभांरभ अवसर पर सांसद डॉ. अरविंद शर्मा और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर पहुंचे। इस दौरान नौकरी से हटाए गए पीटीआई प्रदर्शन करते हुए मौके पर पहुंच गए। चिलचिलाती धूप में उग्र हुए पीटीआई कैंटीन परिसर में घुसने लगे तो पुलिस से उनकी धक्कामुक्की हो गई। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। इसकी सूचना मिलने पर सांसद और पूर्व मंत्री बाहर आए और पीटीआई से मुलाकात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे उनकी मांगों को मजबूती से रखेंगे और कार्रवाई करवाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले भी वह उनके समर्थन में प्रयास कर चुके हैं। इससे पहले पीटीआई को सूचना मिली थी कि कैंटीन का उद्घाटन करने मुख्यमंत्री पहुंच रहे हैं। इसके बाद एकजुट होकर थाली बजाते हुए मंडी पहुंचे और नारेबाजी की। जुलूस को आता देख पुलिस भी हरकत में आ गई। सांसद ने कहा कि सब जानते हैं कि पीटीआई को नौकरी से हटाना सुप्रीम कोर्ट का फैसला है। इससे बड़ी कोई कोर्ट नहीं है फिर भी हरियाणा सरकार कोशिश कर रही है। एक्सपर्ट से बातचीत चल रही है। कोर्ट के फैसले के बाद सरकार का हस्तक्षेप कम हो जाता है।
विज्ञापन

चीन ने किया धोखा, भुगतना पड़ेगा खामियाजा : डॉ. अरविंद
सीमा पर सैनिकों के शहीद होने के सवाल पर सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि चीन ने धोखा दिया है, जिसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा। एक सवाल के जवाब में कहा कि कोरोना पीड़ितों को आयुष्मान योजना का लाभ दिया जा रहा है, ऐसा करना वाला हरियाणा पहला राज्य है।
विज्ञापन

अब मंडियों में कोई भी किसान व मजदूर भूखा नहीं रहेगा : मनीष
पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा मुख्यमंत्री का सपना है कि प्रदेश की अनाज मंडियों में आने वाले किसानों व मजदूरों को दोपहर का भोजन करने में किसी प्रकार की समस्या नहीं हो। इसके तहत सरकार ने अटल किसान मजदूर कैंटीन शुरू की है। इन कैंटीन में किसानों व मजदूरों को 10 रुपये में भोजन मिलेगा। अब प्रदेश की अनाज मंडियों में कोई भी किसान और मजदूर भूखा नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच का परिणाम है कैंटीन : उपायुक्त
उपायुक्त आरएस वर्मा ने कहा कि अटल किसान मजदूर कैंटीन का शुरू होना मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच का परिणाम है। मुख्यमंत्री किसान व मजदूर हितैषी हैं इसीलिए उन्हें मंडियों में आने वाले किसानों मजदूरों के खाने की चिंता की है।
महिला संगठन को रोजाना कम से कम मिलेगी 4500 रुपये सब्सिडी
किसान मजदूरों को 10 रुपये में भरपेट खाना देने वाली कैंटीन को चलाने की जिम्मेदारी फिलहाल नारी का गौरव संगठन को दी गई है। इस संगठन को मार्केट कमेटी प्रति थाली 15 रुपये के हिसाब से सब्सिडी देगी। अहम बात यह कि सरकार की तरफ से तय किया गया है कि कैंटीन में एक से 300 तक मजदूर के आने पर 4500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से सब्सिडी दी जाएगी। कैंटीन का पूरा खाका मार्केटिंग बोर्ड ने बताया है। रसोई का सारा सामान, मजदूरों के बैठने, पानी पीने आदि का इंतजाम भी बोर्ड ने किया है। संगठन को केवल खाने का सामान लाकर बनाना और खिलाना है।
प्रदेश की 25 मंडियों में शुरू की जानी है कैंटीन
पहले चरण में सरकार करनाल, पंचकूला, भिवानी, फतेहाबाद व नूंह अनाज मंडियों में कैंटीन शुरू कर चुकी है। दूसरे चरण में बुधवार को रोहतक, रेवाड़ी, घरौंडा, कुरुक्षेत्र, सिरसा व टोहना में शुरू की गई है। इसके साथ ही प्रदेश की कुल 25 मंडियों में कैंटीन शुरू की जानी है।

उद्घाटन के दौरान मौजूद रहने वाले लोग
मेयर मनमोहन गोयल, एडीसी महेंद्र पाल, भाजपा जिला प्रधान अजय बंसल, जेजेपी जिला प्रधान बलवान सुहाग, जिला परिषद चेयरपर्सन सतीश भालोट, सतीश नांदल, मार्केटिंग बोर्ड चेयरमैन राजवीर आर्य ,प्रवीन घुसकानी, डॉ. रीटा शर्मा, विपिन गोयल, मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता अजय राठी, प्रोग्रामर अधिकारी विनोद धनखड़, मंडी सचिव दीपक लोहचब आदि मौजूद रहे।

बर्खास्त पीटीआई से बात करते सांसद डॉ. अरविंद शर्मा। अमर उजाला

बर्खास्त पीटीआई से बात करते सांसद डॉ. अरविंद शर्मा। अमर उजाला- फोटो : RohtakCity

PTI reached to meet MP while playing the plate,  Bruised from the police

PTI reached to meet MP while playing the plate, Bruised from the police- फोटो : RohtakCity

नई अनाज मंडी में अटल कैंटीन के उद्धाटन पर सांसद डॉ अरविंद शर्मा और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर से मि?

नई अनाज मंडी में अटल कैंटीन के उद्धाटन पर सांसद डॉ अरविंद शर्मा और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर से मि?- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed