फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Protests against shifting of statue of Pandit Nehru, protested yesterday in parking project of Huda Complex

हुडा काम्प्लेक्स के पार्किंग प्रोजेक्ट में फंसा पेंच, पंडित नेहरू की प्रतिमा शिफ्ट करने के विरोध में प्रदर्शन कल

Thu, 10 Dec 2020 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Protests against shifting of statue of Pandit Nehru, protested yesterday in parking project of Huda Complex
हुडा काम्प्लेक्स में लगी देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा, जिसको लेकर ? - फोटो : RohtakCity
रोहतक। ओल्डी सिटी थाने में ट्रिपल पी (पब्लिक-प्राइवेट पाटर्नशिप) पर बन रही पार्किंग की तर्ज पर हुडा काम्प्लेक्स में भी पार्किंग बनाई जाएगी। इसके चलते हुडा प्रशासन की तरफ से काम्प्लेक्स में लगी पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा को पीछे पार्क में शिफ्ट करने की योजना है। इस पर न केवल कांग्रेस, बल्कि दी शहीदान ए यादगार कमेटी ने विरोध जताया है और 11 दिसंबर को काम्प्लेक्स में प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। हालांकि हुडा प्रशासक पूरे मामले से अभी अनभिज्ञता जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन

दी शहीदान ए वतन यादगार कमेटी के प्रधान मनमोहन आजाद ने बताया कि सियासत के अंदर शहीदों को नहीं घसीटा जाना चहिए। भाजपा सरकार स्वतंत्रता सेनानियों को इसमें घसीट रही है। जबकि शहीद देश की अमानत हैं और उनके अपमान को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आजाद ने बताया कि हुडा काम्प्लेक्स में पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा की स्थापना 14 नवंबर 1999 को पूर्व विधायक (एमएलसी पंजाब) व स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय पूर्ण आजाद के अथक प्रयासों के बाद पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के कार्यकाल में की थी। इसका उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल ने किया था। इस मूर्ति को तत्कालीन प्रदेश सरकार एवं हुडा विभाग की सभी शर्तों का अनुपालन कर नियमों के दायरे में रहकर स्थापित किया गया था, लेकिन मौजूदा प्रदेश सरकार इसे यहां से हटाकर व्यावसायिक भवन और बहुमंजिला पार्किंग बनाना चाहती है। इसके आवंटन में गड़बड़ी की जा रही है।
विज्ञापन

दी शहीदान-ए- वतन यादगार कमेटी शहर में किसी प्रकार के निर्माण के खिलाफ नहीं है, लेकिन जिस नीयत से हुडा काम्प्लेक्स में निर्माण किया जा रहा है उसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कमेटी नेहरू की मूर्ति हटाने को लेकर पूरी तरह से खिलाफ है और 11 दिसंबर शुक्रवार को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक धरना प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर सरकार के खिलाफ उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्गा भवन के सामने पुराने सिटी थाने की तर्ज पर कर रहे मनमानी
मनमोहन आजाद ने कहा कि भाजपा सरकार दुर्गा भवन के सामने सिटी थाना की जमीन की तरह हुडा काम्प्लेक्स की जमीन पर भी मनमानी कर रही है। वहां पर मंदिर व मंदिर की दुकानों को छोड़ दिया गया, लेकिन हुडा काम्प्लेक्स में प्रथम प्रधानमंत्री की प्रतिमा को हटाने की तैयारी है। कहा जा रहा है कि प्रतिमा को पीछे पार्क में लगा लिया जाए, ऐसा नहीं हो सकता। क्योंकि प्रोजेक्ट में प्रतिमा कहीं आड़े नहीं आ रही है। कमेटी के विरोध प्रदर्शन में कांग्रेसी नेता भी शामिल होंगे। इस संबंध में कांग्रेस के कई शीर्ष नेताओं से भी बात हो चुकी है।

दी शहीदान ए वतन यादगार कमेटी के विरोध का मैं समर्थन करता हूं। देश के पहले प्रधानमंत्री की प्रतिमा को नहीं हटाया जा सकता। इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक होगी और इस मुद्दे पर बात की जाएगी। - भारत भूषण बतरा, विधायक, रोहतक
मेरे संज्ञान में अभी यह मामला नहीं है। यदि लिखित में कुछ आएगा तो नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।
- बीएस हुड्डा, हुडा प्रशासक रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed