फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Protest against lathi charge on farmers, demand for dismissal of officer

किसानों पर लाठीचार्ज का विरोध, अफसर को बर्खास्त करने की मांग

Mon, 30 Aug 2021 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Protest against lathi charge on farmers, demand for dismissal of officer
रोहतक। करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में रविवार को किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कृषि कानून वापस नहीं होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं, छोटूराम चौक पर भाकियू के बैनर तले किसानों ने एकदिन का उपवास रखा। साथ ही उन्होंने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन बीडीपीओ को सौंपा है।
विज्ञापन

मानसरोवर पार्क में किसान सभा के नेतृत्व में एकत्रित किसान नारेबाजी करते हुए उपायुक्त आवास पहुंचे। इस दौरान बीडीपीओ को सौंपे ज्ञापन में किसानों ने लाठीचार्ज करने वाले अफसर पर मुकदमा दर्ज करवाकर उसे बर्खास्त करने की मांग की। किसान सभा के जिला सचिव सुमित दलाल ने कहा कि पुलिस के लाठीचार्ज में घायल किसान सुनील काजल की शहादत हुई है। इसके लिए अफसर के साथ भाजपा-जजपा सरकार जिम्मेदार है। रोतक में भी भाजपा-जजपा का कोई भी कार्यक्रम नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान कोषाध्यक्ष बलवन सिंह, महिला कमेटी प्रधान ममता मदीना, सुनीता मदीना, अनीता, यशवंती, राजकुमारी दहिया, नफे सिंह सैमाण, जयपाल, हवा सिंह, धर्मपाल मदीना, कर्मवीर दांगी, सतनारायण आदि मौजूद रहे। वहीं, भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने भूख हड़ताल की। उधर, सर छोटूराम चौक पर प्रदर्शनकारियों ने घटना के विरोध में एक दिन का उपवास भी रखा। जिलाध्यक्ष रणधीर काला ने बताया कि किसानों के साथ दुर्व्यवहार करना ठीक नहीं है।
विज्ञापन

उधर, सर्वखाप पंचायत संयोजक महेंद्र सिंह नांदल तथा प्रवक्ता कैप्टन जगवीर मलिक ने खाप प्रधानों एवं प्रतिनिधियों से फोन पर बात की। सर्वखाप की पुरजोर मांग है कि किसानों पर लाठीचार्ज का आदेश देने वाले अफसर को तुरंत बर्खास्त किया जाए। सरकार को माफी मांगनी चाहिये। उन्होंने कहा कि हठधर्मिता व कठोर व्यवहार से समस्या का हल नहीं निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed