फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Prospectus released for admission to four and five year courses in MDU

Rohtak News: एमडीयू में चार व पंच वर्षीय पाठ्यक्रमों में दाखिले का प्रोस्पेक्टस जारी

Sat, 25 May 2024 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Prospectus released for admission to four and five year courses in MDU
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में सत्र 2024-2025 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रमों (यूजी ऑनर्स व यूजी ऑनर्स विद रिसर्च) और पंच वर्षीय समेकित पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए प्रवेश सूचना जारी कर दी है। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने शुक्रवार को कुलपति कार्यालय के काॅन्फ्रेंस कक्ष में पाठ्यक्रमों की प्रवेश विवरणिका जारी की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 12वीं कक्षा पास विद्यार्थी एमडीयू के स्नातक स्तर पर प्रारंभ किए गए 17 पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 8 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बैचलर इन पब्लिक हेल्थ पाठ्यक्रम को छोड़कर बाकी सभी पाठ्यक्रमों में दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। प्रवेश परीक्षा 20, 21, 24 व 25 जून को आयोजित की जाएंगी। 29 जून को प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। एमडीयू ने इस बार 12 नए पाठ्यक्रम स्नातकीय स्तर पर प्रारंभ किए हैं।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ साइंसेज के तहत बैचलर ऑफ पब्लिक हेल्थ में चार वर्षीय विशेष पाठ्यक्रम प्रारंभ किया है। यह अनूठा पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की पहल देश के विश्वविद्यालय में एमडीयू ने की है। इस पाठ्यक्रम में 60 सीटें हैं और एडमिशन एनईईटी स्कोर के आधार पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा यूटीडी में चार वर्षीय पाठ्यक्रमों में बीसीए में 160 सीटें, बीए-अंग्रेजी में 60 सीटें, बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स-पेंटिंग में 30 सीटें, बीए-संस्कृत में 60 सीटें, बीकॉम में 60 सीटें, बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में 60 सीटें, बैचलर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट में 60 सीटें, बीबीए में 120 सीटें, बीएससी-गणित में 60 सीटें, बीएससी-सांख्यिकी में 60 सीटें, बीए-इतिहास में 60 सीटें, बीए-अर्थशास्त्र में 60 सीटें, बीए-लोक प्रशासन में 60 सीटें, बीएससी-जेनेटिक्स में 30 सीटें उपलब्ध हैं। पंच वर्षीय पाठ्यक्रमों में एलएलबी आनर्स पंच वर्षीय में 120 सीटें तथा मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में 60 सीटें उपलब्ध हैं। एमडीयू-सीपीएएस, गुरुग्राम में चार वर्षीय बीबीए पाठ्यक्रम में 60 सीटें और एलएलबी ऑनर्स पंचवर्षीय समेकित पाठ्यक्रम में 240 सीटें उपलब्ध हैं।

कुलपति ने बताया कि विदेशी विद्यार्थियों के लिए इस बार 25 प्रतिशत सुपरन्यूमरेरी सीटें रखी गई हैं। विदेशी विद्यार्थी स्टडी इंडिया पोर्टल के माध्यम से एडमिशन के लिए 21 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विदेशी विद्यार्थियों के एडमिशन के लिए अलग से प्रवेश विवरणिका जारी की जाएगी।


इस अवसर पर एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एएस मान, कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रणदीप राणा, निदेशक आईक्यूएसी प्रो. बी नरसिम्हन, निदेशक सीडीओई प्रो. नसीब सिंह गिल, निदेशक यूसीसी डाॅ. जीपी सरोहा, प्रो. शालिनी सिंह, प्रो. विनिता हुड्डा, शैक्षणिक शाखा की सहायक कुलसचिव सुमित्रा गिरधर, अधीक्षक कुलपति कार्यालय खैराती लाल, डीन एकेडमिक अफेयर्स के पीए मुकेश सेतिया और पीआरओ पंकज नैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed