फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Property will become expensive from December 1, collector rates will increase by 20 percent

Rohtak News: 1 दिसंबर से महंगी हो जाएगी प्रॉपर्टी, 20 प्रतिशत तक बढ़ेंगे कलेक्टर रेट

Tue, 26 Nov 2024 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Property will become expensive from December 1, collector rates will increase by 20 percent
26सीटीके36..तहसील कार्यालय। संवाद
रोहतक। 1 दिसंबर से नए कलेक्टर रेट लागू होने से प्रॉपर्टी महंगी हो जाएंगी, क्योंकि अब आम आदमी को स्टांप ड्यूटी के तौर पर तय मूल्य की 7 प्रतिशत राशि देनी पड़ती है। 1 दिसंबर से 10 से 20 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट बढ़ेंगे। हालांकि जिला प्रशासन की रिपोर्ट पर सरकार को अंतिम निर्णय लेना है।
विज्ञापन

राजस्व विभाग ने साल 2022 में कलेक्टर रेट को लेकर वित्त वर्ष एक जनवरी से 31 दिसंबर माना था। हालांकि जनवरी 2023 में नियम बदल दिया। नए कलेक्टर रेट एक जनवरी 2023 से लागू होने थे, लेकिन तय हुआ कि यह कलेक्टर रेट एक अप्रैल 2023 से लागू होंगे, जो 31 मार्च 2024 तक रहेंगे। राजस्व विभाग ने मार्च माह में साल 2024-25 के कलेक्टर रेट पर मंथन किया और सरकार को 15 से 20 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट बढ़ाने की सिफारिश की। हालांकि चुनावी साल में सरकार ने नए कलेक्टर रेट लागू करने से इंकार कर दिया। अभी तक 2023 में तय कलेक्टर रेट ही लागू हैं। अब सरकार एक दिसंबर से नए कलेक्टर रेट लागू करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

यहां 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की सिफारिश
मायना, वन सिटी, ओमेक्स झज्जर रोड, वन सिटी सेक्टर 37, सेक्टर 13, न्यू बस स्टैंड, सेक्टर 21, काठमंडी, सेक्टर 25, सनसिटी 34, 35, 36ए, शिव कॉलोनी, अनाज मंडी, अशोका मोड़ से आईटीआई, ओमेक्स सिटी, कृपालनगर, गुरुचरणपुरा, गौड़ कालेज, घनीपरा, चाणक्यपुरी, चीनी मिल, सुनारिया रोड, छोटूराम चौक से सिविल रोड, जगदीश कॉलोनी, जवाहर नगर, झंग काॅलोनी, झज्जर रोड रेलवे स्टेशन, डीएलएफ कॉलोनी, डेयरी पाना, गोहाना रोड से दयानंद मठ व बाबरा मोहल्ला।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना यहां
शहर की चावला कॉलोनी, आर्य नगर, झज्जर रोड, इंदिरा कॉलोनी, सेक्टर 5 व 6, राजीव नगर, कच्चा सिंहपुरा रोड शामिल हैं। जबकि किला रोड मार्केट, डी पार्क व दूसरे पहले से महंगे बाजारों में कलेक्टर रेट 10 प्रतिशत तक ही बढ़ाया जा सकता है।
वर्जन
मार्च माह में सरकार को साल 2024-25 के लिए कलेक्टर रेट का प्रस्ताव भेजा था। उनको अब एक दिसंबर से लागू किया जा सकता है। हालांकि अंतिम निर्णय सरकार को लेना है। 30 नवंबर तक पुराने कलेक्टर रेट पर ही रजिस्ट्री हो रही है। ऐसे में रजिस्ट्री की संख्या बढ़ सकती है।

राजेश कुमार, तहसीलदार रोहतक

सरकार 1 दिसंबर से नए कलेक्टर रेट लागू करेगी। मार्च माह में सरकार को 10 से 20 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट बढ़ाने की सिफारिश की गई थी। अंतिम निर्णय अब सरकार को लेना है।
कनब लाकड़ा, डीआरओ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed