{"_id":"69a09e0e0c159e6dbe0e9072","slug":"property-id-errors-are-not-being-corrected-people-are-making-rounds-of-the-corporation-rohtak-news-c-17-roh1020-816620-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां नहीं हो रहीं ठीक, लोग लगा रहे निगम के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां नहीं हो रहीं ठीक, लोग लगा रहे निगम के चक्कर
विज्ञापन
17 नगर निगम में प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां ठीक करवाने पहुंचे नागरिक। संवाद
रोहतक। शहर के निकटवर्ती आठ गांवों को नगर निगम में शामिल हुए 15 साल से अधिक साल हो गए हैं लेकिन यहां के लोगों की लाल डोरे की प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी त्रुटियां अब तक भी ठीक नहीं हुई हैं। इनके लिए रोजाना कई लोग नगर निगम कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
वार्ड 10 में शामिल बोहर निवासी रितेश ने बताया कि सालभर पहले उन्होंने अपने मकान से संबंधित कागजात निगम के कर्मियों को उस समय दिए थे जब गांवों में शिविर लगाए गए थे लेकिन अब तक भी फोन पर अपडेट संबंधित कोई संदेश नहीं आया है।
वहीं इसी वार्ड के निवासी हंसराज ने बताया कि नगर निगम में शामिल इन गांवों की प्रॉपर्टी का सर्वे दोबारा से कराया जाना चाहिए और इसमें पूरी पारदर्शिता बरती जाए। बता दें कि नगर निगम में बोहर, बलियाना, सुनारिया, गढ़ी बोहर, खेड़ी साध, पहरावर व सुनारिया कलां व सुनारिया खुर्द गांवों को शामिल किया गया था।
विज्ञापन
अब इन गांवों के लोगों की प्रॉपर्टी संबंधित समस्याओं का समाधान सरलता से नहीं हो रहा है। उधर, नगर निगम के अनुसार लाल डोरे में 22,000 से अधिक प्रॉपर्टी आईडी हैं। इनमें से अब करीब 9000 प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां ठीक की गई हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में इन त्रुटियाें को ठीक कराने के लिए लोग चक्कर लगा रहे हैं।
-- -- -- -- -
लाल डोर की त्रुटियों को सरल तरीके से ठीक किया जाए। दोबारा पारदर्शी तरीके से सर्वे किया जाए। तभी प्रॉपर्टी टैक्स में और वृद्धि होगी। इसके साथ ही लाल डोरे का क्षेत्र भी बढ़ाया जाए। -हंसराज, वार्ड-10
-- -- -- -- -- --
प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां ठीक कराने के लिए आठ माह पहले प्रमाण पत्र जमा कराए थे लेकिन अब तक उसके अपडेट का कोई संदेश फोन पर नहीं आया है। ऐसे में लोगों को अपनी प्रॉपर्टी आईडी अपडेट की सही जानकारी नहीं है। -रिंकू, बोहर।
-- -- -- -- -- -- --
शहर में लाल डोरा क्षेत्र में 22000 से अधिक प्रॉपर्टी हैं। जिन लोगों की प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियां पाई जा रही हैं वे ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। -जितेंद्र सिंह, उप नगर आयुक्त, रोहतक।