{"_id":"6827a3c3f12c7abb3b043c42","slug":"property-dealer-and-financier-shot-admitted-to-pgi-rohtak-news-c-17-roh1020-654634-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: प्रॉपर्टी डीलर और फाइनेंसर को मारी गोली, पीजीआई में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: प्रॉपर्टी डीलर और फाइनेंसर को मारी गोली, पीजीआई में भर्ती
विज्ञापन
16सीटीके43...पीजीआई में उपचाराधीन गोली लगा युवक। संवाद
रोहतक। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हैफेड चौक पर फाइनेंसर और प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद दोनों घायलों को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। यहां पर दोनों का इलाज चल रहा है और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि रैनकपुरा निवासी सुरेंद्र का बेटा प्रवीन कुमार और राजवीर का बेटा प्रवीन दोनों का प्रॉपर्टी और फाइनेंसर का काम है। उनका रैनकपुरा निवासी एक युवक से शाम को फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। फोन पर हुए विवाद के बाद रैनकपुरा निवासी युवक कई दोस्तों के साथ बाइकों पर आया और ऑफिस के पास ही गोली चला दी।
एक गोली प्रवीन को बाईं तरफ पेट में लगी है, जबकि दूसरे युवक को गोली सीने और चेहरे को छूकर निकल गई। दोनों घायलों को लोगों ने पीजीआई में भर्ती कराया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी अंकिता ने बताया कि अभी परिजन की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है और उसी का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि, गोली मारने वाले भी रैनकपुरा गांव के ही रहने वाले हैं। शिकायत मिलने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो