फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Propertay tax bill 2015 but count 2011 year

मेयर से मिल पूर्व प्राचार्य बोलीं- बिल्डिंग बनी 2015 में, बिल 2011 से थमाया

Wed, 22 Jan 2020 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Propertay tax bill 2015 but count 2011 year
माडल स्कूल की पूर्व प्राचार्य सुशीला अहलावत मेयर मनमोहन गोयल को ज्यादा प्रॉपर्टी टैक्स भेजने के
रोहतक। नगर निगम ने माडल स्कूल की पूर्व प्राचार्य को बकाया ढाई लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स न जमा कराने पर बिल्डिंग सीलिंग का नोटिस थमाया है। मंगलवार को पूर्व प्राचार्य मेयर मनमोहन गोयल से मिलीं और बताया कि बिल्डिंग 2015 में बनाई थी, जबकि निगम ने 2011 से प्रॉपर्टी टैक्स जोड़ा है। इसके बाद मेयर ने जोनल टैक्स ऑफिसर को मामले की जांच के लिए कहा है। वहीं, टैक्स अधिकारी का कहना है कि वे मौके पर जाकर पड़ताल करेंगे।
विज्ञापन

पूर्व प्राचार्य सुशीला अहलावत ने मेयर को बताया कि उसकी आदर्श नगर में बिल्डिंग है। 18 जनवरी को निगम की तरफ से नोटिस भेजा गया कि बिल्डिंग का 2 लाख 56 हजार 416 रुपये प्रॉपर्टी टैक्स बनता है। अगर 20 जनवरी तक टैक्स जमा नहीं कराया गया तो निगम बिल्डिंग को सील कर देगा। इसके बाद सुशीला अहलावत मंगलवार को नगर निगम में पहुंची और मेयर को पूरे मामले से अवगत कराया। अहलावत ने कहा कि वह टैक्स जमा कराने के लिए तैयार है, लेकिन उसकी बिल्डिंग 2015 में बनकर तैयार हुई थी। तभी बिजली का कनेक्शन लिया था। इसके और भी सुबूत है। बिल ठीक किया जाए, वे तत्काल टैक्स जमा करवा देंगे। मेयर ने उन्हें जोनल टैक्स आफिसर के पास भेजा। जोनल टैक्स आफिसर को पूर्व प्राचार्य ने लिखित में अर्जी दी कि उसके बिल को ठीक किया जाए।
विज्ञापन

पूर्व प्राचार्य सुशीला अहलावत अपने परिजनों के साथ उसने मिली थी। लिखित अर्जी ले ली गई है। शुक्रवार तक मौके पर पहुंच कर बिल्डिंग की जांच पड़ताल कराएंगे। क्योंकि बिल्डिंग का अभी तक कोई टैक्स जमा नहीं कराया गया है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जगदीश चंद्र, जोनल टैक्स आफिसर
गलत बिल बनाने की पहले भी शिकायतें आ चुकी हैं। पूर्व प्राचार्य शहर की सम्मानित सिटीजन हैं, जो उसने ज्यादा प्रॉपर्टी टैक्स का बिल भेजने के मामले में उनसे मिली थी। निगम की टैक्स ब्रांच इस बात का ध्यान रखे कि लोगों को बेवजह परेशानी का सामना न करना पड़े।
-मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed