{"_id":"65ad5845c94af917af0c560d","slug":"project-employees-will-go-on-strike-and-demonstration-on-16th-february-rohtak-news-c-17-roh1020-343451-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: परियोजना कर्मचारी 16 फरवरी को करेंगे हड़ताल व प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: परियोजना कर्मचारी 16 फरवरी को करेंगे हड़ताल व प्रदर्शन
Sun, 21 Jan 2024 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 21 Jan 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। प्रदेश के परियोजना कर्मचारी 16 फरवरी को हड़ताल और जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेंगी। यह निर्णय परियोजना वर्कर्स की संयुक्त सम्मेलन में लिया गया। परियोजना वर्कर्स की संयुक्त कन्वेंशन 21 जनवरी रविवार को कर्मचारी भवन में संपन्न हुई। सम्मेलन की अध्यक्षता आशा वर्कर्स यूनियन के राज्य अध्यक्ष सुरेखा, आंगनवाड़ी वर्कर्स व हेल्पर से यूनियन की कार्यकारी अध्यक्ष उर्मिला रावत, मिड डे मील वर्कर्स यूनियन की राज्य अध्यक्ष सरोज की ओर से संयुक्त रूप से की गई। वहीं 26 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किए जा रहे वाहन मार्च का समर्थन करेंगी और इस वाहन मार्च का हिस्सा बनेंगी। ब्यूरो
विज्ञापन