{"_id":"658db0aa99dd9c4e3d0a0528","slug":"program-organized-on-the-foundation-day-of-congress-party-rohtak-news-c-17-roh1020-325251-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
Thu, 28 Dec 2023 11:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 28 Dec 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
महम। कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया। दांगी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 28 दिसंबर 1885 को कांग्रेस पार्टी की स्थापना की और वर्षों के संघर्ष के बाद देश की गुलामी से आजादी दिलाई। आज देश में लोकतंत्र खतरे में है देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं पर कब्जा किया जा रहा है। इससे छुटकारा पाने के लिए एक बार फिर से एकजुट होने की जरूरत है।
उद्योगपतियों की हितैषी भाजपा सरकार से मुक्ति पाने के लिए सबको मिलकर आगे बढ़ लड़ने की जरूरत है । बलराम दांगी ने कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए बूथ स्तरीय कमेटी के विस्तार और कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी। इस अवसर पर महम ब्लॉक अध्यक्ष जगत काला, लाखन माजरा ब्लॉक अध्यक्ष बालकिशन शर्मा, हलका महिला अध्यक्ष निर्मला राठी, संदीप सरपंच, शिवराज सरपंच, कुलदीप राठी सरपंच, काला बहलबा, जयनारायण पार्षद, सेवा सरपंच, दयानंद कौशिक, पूर्व सरपंच धर्मराज, सतीश, सोमनाथ गिरोत्रा, पवन सिवाच, संदीप नेहरा आदि मौजूद रहे।