फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Priyanshi is flying the flag at state level in discus throwing competition

Rohtak News: चक्का फेंक प्रतियोगिता में प्रियांशी राज्यस्तर पर लहरा रही परचम

Thu, 01 Aug 2024 05:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Priyanshi is flying the flag at state level in discus throwing competition
31jjrp12 खिलाड़ी प्रियांशी
साल्हावास। गांव अकेहड़ी मदनपुर की अंडर-17 आयु वर्ग की खिलाड़ी प्रियांशी चक्का फेंक में राष्ट्रीयस्तर की प्रतियोगिता में प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। प्रियांशी कैंब्रिज स्कूल बिरड में 10वीं छात्रा है। उनके दादा रामप्रताप शर्मा व दादी संतोष दो एकड़ जमीन में खेती बाड़ी करते हैं, जबकि पिताजी गाड़ी चलाकर परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। गांव के खिलाड़ियों से प्रभावित होकर प्रियांशी ने भी अपना कॅरिअर खेल में बनाने की सोची। स्कूल के डीपी पवन कुमार के मार्गदर्शन में 2 साल पहले ही अभ्यास शुरू किया और पिता पंकज कुमार व मां सरिता के सहयोग से राष्ट्रीयस्तर पर पदक प्राप्त कर जिले व प्रदेश का मान बढ़ा रही है। सुबह-शाम जी तोड़ मेहनत कर रही है।
विज्ञापन



प्रियांशी की उपलब्धियों पर एक नजर


-जिला एथलेटिक संघ की जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 4 अगस्त 2023 को चक्का फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान।

-56वीं हरियाणा राज्य स्कूल खेल प्रतियोगिता में 14 अक्टूबर 2023 को चक्का फेंक प्रतियोगिता में चौथा स्थान।

-सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में 17 अक्टूबर 2023 को प्रथम स्थान।

-सीबीएसई राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में 6 नवंबर 2023 को चक्का फेंक प्रतियोगिता में तीसरा स्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed