{"_id":"664a9232d0c04e35440b5614","slug":"private-schools-are-defying-the-standards-of-education-directorate-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-110435-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शिक्षा निदेशालय के आदशों को ठेंगा दिखा रहे निजी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शिक्षा निदेशालय के आदशों को ठेंगा दिखा रहे निजी स्कूल
Mon, 20 May 2024 05:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 20 May 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। तापमान लगातार बढ़ रहा है। गर्मी के कारण शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों का समय सुबह सात से 12 बजे तक करने के निर्देश जारी किए हैं लेकिन निजी स्कूल इन आदेशों पर अमल नहीं कर रहे। पुराने समय के अनुसार ही स्कूल संचालित हो रहे हैं और बच्चे स्कूलों में गर्मी के कारण बेहाल हैंं लेकिन शिक्षा विभाग इसे लेकर गंभीर नहीं है। उधर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जनहित में गर्मी व लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है, जिसकी सभी को पालना करते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा बनाए रखनी है।
शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश दिए हैं। नए आदेश के अनुसार स्कूलों का समय सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक किया गया है, लेकिन झज्जर जिले के अधिकतर निजी स्कूल संचालकों की तरफ से अब तक समय में परिवर्तन नहीं किया है। पहले की तरह ही सुबह 8 बजे से दोपहर तीन बजे तक स्कूल चल रहे हैं। निजी स्कूल संचालक इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं और गर्मी में बच्चों को स्कूल में सात घंटे काटने मुश्किल हो रहे हैं।
उधर डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी के मद्देनजर हरियाणा शिक्षा निदेशालय की ओर से स्कूलों (राजकीय व प्राइवेट) के लिए निर्देश जारी किए गए हैं कि वे निर्देशों की सख्ती व कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। उधर जिला आपदा एवं प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन डीसी शक्ति सिंह ने कहा कि गर्मी के मौसम में हवा के गर्म हवा और बढ़ते हुए तापमान से लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। विशेषकर धूप में घूमने वालों, खिलाड़ियों, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को लू लगने का डर ज्यादा रहता है। लू लगने पर उसके इलाज से बेहतर है, हम लू से बचे रहें यानी इलाज से बचाव बेहतर है।
विज्ञापन
अब डीसी ले सकेंगे छुट्टी पर फैसला
तापमान बढ़ने के चलते परेशानी बढ़ गई है, ऐसे में स्कूल शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों की छुट्टी के लिए संबंधित जिलों के डीसी को पॉवर दे दी है। डीसी तापमान को देखते हुए छुट्टी भी कर सकेंगे।