फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Private company field officer beaten up hostage

निजी कंपनी के फील्ड ऑफिसर को बंधक बनाकर पीटा

Fri, 22 Jul 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Private company field officer beaten up hostage
रोहतक। निजी कंपनी के एक फील्ड ऑफिसर को एक मकान में दो घंटे तक बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सोनीपत जिले के गांव पांची जाटान निवासी नीतिदेव ने दी शिकायत में बताया कि वह निजी हेल्थ कंपनी में फील्ड ऑफिसर है। वह हैफेड रोड स्थित प्रेम नगर में एक मकान में सर्वे करने गया था। जहां एक युवक ने अपने साथियों के साथ दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा। साथ ही मारपीट की। इसके अलावा उसे जबरन शराब पिलाई। आरोपी कह रहे थे कि तुम्हारी म्हारे घर आकर जांच पड़ताल करने की हिम्मत कैसे हुई। इसके बाद युवक को हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करके पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक को अस्पताल में दाखिल कराया। इसके बाद घायल युवक ने एक वीडियो व ऑडियो सौंपी और पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed