{"_id":"95f675eac3aca74b5773e38e3979d49a","slug":"prisoner-escaped-from-narnol-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारनौल अस्पताल से कैदी फरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल अस्पताल से कैदी फरार
नारनौल/ब्यूरो।
Updated Sat, 07 Dec 2013 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के नारनौल में शनिवार सुबह एक कैदी सामान्य अस्पताल से फरार हो गया।
सूचना मिलने पर जिला पुलिस ने नाकाबंदी कर फरार कैदी की तलाश शुरू कर दी, लेकिन कैदी का कोई सुराग नहीं लग सका था।
मामले में लापरवाही बरतने पर छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार जिला जेल नसीबपुर में विचाराधीन कैदी कोटिया की ढाणी (झज्जर) निवासी सुंदर को शनिवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत हुई।
सीने में दर्द की शिकायत के चलते जेल पुलिस सुंदर और पांच अन्य कैदियों को जांच के लिए सामान्य अस्पताल लेकर आई।
जांच के बाद पुलिसकर्मी सभी कैदियों को अस्पताल परिसर में खड़े वाहन में बैठा रहे थे।
इस दौरान सुंदर झटके से पुलिस कर्मी से खुद को छुड़वा कर थोड़ी दूरी पर पहले से स्टार्ट खड़ी अपाची बाइक पर बैठ कर स्टेट हाईवे की तरफ फरार हो गया।
जेल पुलिस ने इसकी जानकारी अस्पताल में स्थित पुलिस चौकी व जेल प्रशासन को दी। सूचना मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी इंचार्ज सज्जन सिंह ने वीटी कर नाकेबंदी करवाई और कैदी का पीछा कर उसे खोजने का प्रयास किया, लेकिन कैदी का कोई सुराग नहीं लगा।
जिला जेल अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि सुंदर सिंह पर धारा 302, 307 व 148 के तहत मामले दर्ज हैं।
उसे मार्च 2011 में जिला जेल नसीबपुर में भेजा गया था। शनिवार सुबह सुंदर ने जेल प्रशासन को सीने में दर्द की शिकायत की थी।
इसी के चलते उसे सुबह करीब साढ़े 9 बजे जांच के लिए सामान्य अस्पताल में लाया गया था। जहां से यह कैदी फरार हो गया।
एसपी संजय सिंह ने बताया कि मामले में लापरवाही बरतने वाले छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।