फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Principal of Pharmacy College of Health University missing under suspicious circumstances, scooter and slippers found on the canal bank

Rohtak News: हेल्थ यूनिवर्सिटी के फार्मेसी कॉलेज के प्रिंसिपल संदिग्ध हालात में लापता, नहर किनारे मिली स्कूटी व चप्पल

Fri, 30 Aug 2024 03:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Principal of Pharmacy College of Health University missing under suspicious circumstances, scooter and slippers found on the canal bank
29सीटीके19- नहर में फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य की तलाश करती एनडीआरएफ की टीम। स्रोत: पुलिस
रोहतक। हेल्थ यूनिवर्सिटी के फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य 56 वर्षीय डॉक्टर राकेश गोयल वीरवार सुबह संदिग्ध हालात में लापता हो गए। उनकी स्कूटी, चप्पल व एक डिब्बी मिली है, इसमें सल्फास की गोली बताई जा रही हैं। दो थानों की पुलिस वीरवार को 11 घंटे डॉक्टर को नहर में तलाश करती रही, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। प्रिंसिपल के लापता होने के पीछे कॉलेज का आंतरिक विवाद बताया जा रहा है। साथ ही चार पेज का पत्र भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

पीजीआई थाना प्रभारी रोशन लाल ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर राकेश गोयल घर से लापता हैं। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। इसी बीच आईएमटी थाना पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली रोड पर भालौठ ब्रांच के पास एक काले रंग की स्कूटी मिली है। पटरी पर ही चप्पल निकली हुई थी। साथ ही एक डिब्बी भी मिली, इसमें सल्फास की गोली बताई जा रही हैं। पुलिस मामले की छानबीन के लिए कॉलेज पहुंची, यहां पता चला कि लापता प्रिंसिपल के नाम से कथित तौर पर एक चार पेज का पत्र मिला है। अंग्रेजी में लिखे पत्र में कॉलेज के आंतरिक विवाद का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन

एनडीआरएफ की टीम ने 8 किलोमीटर तक ढूंढा
पीजीआई व आईएमटी थाना पुलिस ने सुबह 8 से लेकर शाम 7 बजे तक एनडीआरएफ की टीम के साथ मिलकर भालौठ ब्रांच में आठ किलोमीटर दूर मायना गांव के पुल तक तलाश किया, लेकिन सुराग नहीं लरा। अब पुलिस शुक्रवार को दोबारा प्राचार्य को तलाश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय विवाद, अनहोनी से इन्कार नहीं
आईएमटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य का सुराग नहीं लगा है। कॉलेज में गया था, जहां पता चला कि चार पेज का एक पत्र मिला है। प्रिंसिपल क्यों लापता हुए, इसकी वजह लिखित शिकायत मिलने के बाद ही पता लग सकेगी।

इंस्पेक्टर रोशनलाल, प्रभारी थाना पीजीआईएमएस

दिनभर फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य को ढूंढते रहे, लेकिन सुराग नहीं लगा। परिजनों से लिखित शिकायत मांगी है, अभी नहीं मिली है। पहले गुमशुदगी का मामला दर्ज किया जाएगा। प्राचार्य राकेश गोयल के मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह, प्रभारी थाना आईएमटी

29सीटीके19- नहर में फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य की तलाश करती एनडीआरएफ की टीम। स्रोत: पुलिस

29सीटीके19- नहर में फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य की तलाश करती एनडीआरएफ की टीम। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed