फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Prime Minister will address self-help groups today

Rohtak News: प्रधानमंत्री आज स्वयं सहायता समूहों को करेंगे संबोधित

Wed, 06 Mar 2024 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 06 Mar 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister will address self-help groups today
रेवाड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लखपति दीदी सम्मेलन के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को वर्चुअल संबोधित करेंगे। खंड और जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल करनाल में सम्मेलन में शामिल होंगे। रेवाड़ी जिला में सभी खंडों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम बाल भवन रेवाड़ी ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। इसमें हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बनवारी लाल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बावल खंड का कार्यक्रम बावल स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) मैदान में और धारूहेड़ा, डहीना, जाटूसाना, खोल और नाहड़ खंड के कार्यक्रम संबंधित बीडीपीओ कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है और समूह को खेती में काम आने वाली ड्रोन 80 प्रतिशत अनुदान पर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए सरकार ने महिला सदस्यों को योजना के प्रति जागरूक करने का अभियान चलाया है। डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि लखपति दीदी योजना के जरिये सरकार प्रत्येक गांव में आधी आबादी को सशक्त बनाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed