{"_id":"587157ae4f1c1bf47f158a23","slug":"prime-minister-narendra-modi-modi-youth-festival-man-ki-baat-mdu-rohtak-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 मिनट के भाषण में मोदी करेंगे मन की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 मिनट के भाषण में मोदी करेंगे मन की बात
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 08 Jan 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शाम 6 बजे से 6:20 तक देंगे भाषण
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 मिनट के भाषण में प्रतिभागियों से मन की बात करेंगे। एमडीयू में होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रधानमंत्री खुद न आकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभागियों से रूबरू होंगे।
12 अप्रैल को शाम चार बजे एमडीयू कैंपस से राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आगाज होगा। इस महोत्सव में देश भर से प्रतिभागियों के साथ-साथ अधिकारी और वालंटियर्स भी शिरकत करेंगे। महोत्सव की तैयारियां जोरो पर हैं। 2002 में हिसार के बाद प्रदेश में दूसरी बार होने वाले इस महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन की बात कही जा रही थी, लेकिन अब प्रधानमंत्री खुद न आकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मन की बात करेंगे। सूत्रों की मानें तो इसके लिए शाम 6 बजे से 6:20 तक का समय निर्धारित कर लिया गया है। हालांकि जिला प्रशासन और यूनिवर्सिटी प्रशासन के अधिकारियों की तरफ से अभी इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की जा रही, लेकिन वीडियो कांफ्रेंसिंग के मुताबिक ही सारी तैयारियां की जा रही है। महोत्सव के दौरान हरियाणा कल, आज और कल का संदेश देते हुए विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएंगी। गणित विभाग और समाजशास्त्र विभाग के मध्य स्थित पार्क़िग स्पेस में हरियाणा ट्रेड फेयर अथॉरिटी की तरफ से यह प्रदर्शनी लगेगी। यह हरियाणा की विरासत, इतिहास, कला, कला और संस्कृति पर आधारित होगी।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों की बैठक, दिए दिशा-निर्देश
रोहतक। महोत्सव की तैयारियों को लेकर शनिवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव खेल डॉ. कृष्ण कुमार खंडेलवाल ने एमडीयू के फैक्ल्टी हाउस में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि उद्घाटन समारोह, आयोजन स्थल के मुख्य एवं अन्य प्रवेश द्वार पर युवा महोत्सव की थीम दिखाई देनी चाहिए। शहर के सौंदर्यकरण और साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देना होगा। जगह-जगह युवा महोत्सव के झंडे और बैनर आदि लगाएं जाएं। मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश, उपायुक्त अतुल कुमार और नोडल अधिकारी कुलपति प्रो. बिजेंद्र कुमार पूनिया ने महोत्सव की तैयारियों की जानकारी दी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि महोत्सव के शानदार आयोजन के लिए सभी तैयारियां की जा रही है। डिजिटल इंडिया थीम पर कोरियोग्राफी प्रस्तुत की जाएगी। कार्यक्रम में लेजर शो भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस मौके पर इवेंट समन्वयक प्रो. राजबीर सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. राजकुमार, निदेशक युवा कल्याण डॉ. जगबीर राठी, प्रो. नसीब सिंह गिल, प्रो. पीके जयवाल, रजिस्ट्रार जितेन्द्र भारद्वाज और निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश ने भी अपने कैंप कार्यालय पर जिला स्तरीय समन्वयन समिति की बैठक ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से आयोजन की तैयारियों की जानकारी ली। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप कुमार, नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर अरविंद मल्हान, सीटीएम महेंद्रपाल, एसडीएम डॉ. मुनीष नागपाल और एसडीएम प्रदीप अहलावत आदि मौजूद रहै।
स्टूडेंट्स वालंटियर्स का चयन
महोत्सव में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त के लिए स्टूडेंट्स वालंटियर्स भी मोर्चा संभालेंगे। शनिवार को छात्र कल्याण कार्यालय की तरफ से टैगोर सभागार में वालंटियर्स का चयन किया गया। युवा कल्याण निरीक्षक डॉ. प्रताप राठी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी नवीन हुड्डा एवं एकता नरवाल, सीआरए कॉलेज सोनीपत के प्राध्यापक नरेश राठी और विधि विभाग की प्राध्यापिका डॉ. सुमन लता आदि ने वालंटियर्स का चयन किया। निदेशक युवा कल्याण डॉ. जगबीर राठी ने बताया कि प्रत्येक आयोजन स्थलों पर टास्क समितियों के साथ वालंटियर्स भी ड्यूटी देंगे।