{"_id":"66537522212c29d33c060880","slug":"prices-of-vegetables-fell-due-to-record-46-degree-mercury-rohtak-news-c-17-roh1020-431358-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रिकॉर्ड 46 डिग्री पारे से गिरे सब्जियों के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रिकॉर्ड 46 डिग्री पारे से गिरे सब्जियों के दाम
Sun, 26 May 2024 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 26 May 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
मानसरोवर पार्क स्थित सब्जी की दूकान। संवाद
रोहतक। गर्मी में पारा 46 डिग्री पार पहुंच गया है। इस झुलसाती गर्मी में मानव व पशुओं के साथ सब्जियों पर भी असर पड़ने लगा है। नतीजन गर्मी में महंगी बिकने वाली हरी सब्जियां भी सस्ती हो गई हैं।
मई के पहले सप्ताह तक सब्जियों के भाव सामान्य थे। बाद में इनके दामों में कमी आने लगी। गर्मी के चलते सब्जी की सफल जल्द खराब होने का डर है। इस कारण किसान भी अपनी फसल जल्दी बेचने के लिए ला रहे हैं। इससे बाजार में सब्जियां प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। टमाटर करीब 20 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रहा है। भिंडी, तोरी, घीया 20 से 30 रुपये प्रति किलो के भाव बिक रही हैं।
सब्जी मंडी के आढ़ती सोनू कुमार ने बताया कि थोक में टमाटर का भाव करीब 8 से 6 रुपये प्रति किलो है। करेला 20 रुपये किलो व शिमला मिर्च 30 रुपये किलो है। सब्जियों की फसल अच्छी हुई है। गर्मी के कारण भी सब्जी के दाम कुछ कम हैं। शादी समारोह के नहीं होने से सब्जियों की मांग कम बनी हुई है। मानसून सत्र शुरू होने पर सब्जियों में तेजी आएगी।
विज्ञापन
सब्जी के दामों का ब्योरा
सब्जी दाम
पेठा 30
आलू 25
प्याज 20
नींबू 200
शिमला मिर्च 60
मटर 150
टमाटर 30
गोभी 80
खीरा 20
भिंडी 40