फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   President honored boxer Meenakshi, increased the prestige of the district

Rohtak News: बॉक्सर मीनाक्षी को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, जिले का बढ़ाया मान

Thu, 11 Dec 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 11 Dec 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
President honored boxer Meenakshi, increased the prestige of the district
27 बॉक्सर मीनाक्षी को सम्मानित करती राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। स्रोत:परिजन
रोहतक। जिले की बॉक्सर बेटी मीनाक्षी हुड्डा को बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया। मीनाक्षी 48 किलोग्राम भारवर्ग में वर्ल्ड की नंबर एक बॉक्सर भी बन गई हैं। पिता कृष्ण ने बताया कि बेटी को राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित करने पर काफी खुशी है। उन्होंने कहा कि बेटी आगे भी शानदार प्रदर्शन करके गांव व देश का नाम रोशन करती रहे।
विज्ञापन

कोच विजय हुड्डा ने भी मीनाक्षी को बधाई दी। उन्होंने बताया कि एक छोटे से गांव से निकली बॉक्सर को राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिलना गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि इससे युवा बेटियों को काफी आत्मबल मिलेगा।
विज्ञापन




मीनाक्षी ने बताया कि वर्ष 2013 में उन्होंने बॉक्सिंग के ग्लब्स पहने तो लोगों ने उसके परिवार पर तानों की बौछार कर दी। लड़की होकर बॉक्सिंग खेलेगी, चोट लग जाएगी, शादी कौन करेगा जैसे सवाल उनके कानों में गूंजते रहे। यहां तक कि परिवार वाले भी थोड़ा डरते थे कि लड़कियों के लिए बाहर माहौल भी अच्छा नहीं है लेकिन उसने हौसले में कोई कमी नहीं आने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब अच्छा प्रदर्शन करके मेडल आने लगे तो लोगों ने ताने मारने छोड़ दिए। मीनाक्षी ने बताया कि पिता कृष्ण ऑटो चलाते हैं। मां सुनीता गृहिणी हैं। वह चार भाई-बहन हैं। भाई रोहित पढ़ाई करते हैं जबकि दोनों बहनों की शादी हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि शुरू से घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। वर्ष 2013 में बॉक्सिंग खेलने शुरू किया। गांव के लड़के-लड़कियां बॉक्सिंग खेलती थीं। उनको देखकर प्रेरणा मिली और खेलना शुरू किया।


सितंबर में आयोजित विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। नवंबर में आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग फाइनल कप में स्वर्ण पदक जीता। वर्ष 2017 में जूनियर नेशनल प्रतियोगिता जीती। 2019 में यूथ नेशनल प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। 2021 में सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। 2022 में एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। 2022 नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक जीता। 2024 में ब्रिक्स गेम्स व एलोर्डा कप में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed