फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Preparations begin for Panchayat elections amid uncertainty

अनिश्चितता के बीच पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू

Tue, 13 Apr 2021 01:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Preparations begin for Panchayat elections amid uncertainty
अनिश्चितता के बीच विकास व पंचायत विभाग ने पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। सरकार अभी चुनाव करवाने के मूड में नहीं है। लेकिन इस संबंध में दो याचिकाएं पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में विचाराधीन हैं, सभी की नजरें उनकी सुनवाई पर लगी हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों, ब्लॉक समितियों और जिला परिषद को कार्यकाल पूरा होने के बाद जनवरी 2021 में भंग किया जा चुका है। नियमानुसार अब तक चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी जानी थी। सरकार बेशक अभी चुनाव नहीं कराना चाहती, पर वह चाहती है कि अदालत का आदेश आने से पहले सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएं। जिले में 142 ग्राम पंचायतें, पांच ब्लॉक समितियां और जिला परिषद के 14 वार्ड हैं। विकास व पंचायत विभाग के मुख्यालय ने रोहतक प्रशासन से मांगा था कि 1995 से अब तक कौन सी पंचायत का सरपंच पद कब आरक्षित रहा है। ऐसा ही ब्योरा ब्लॉक समिति प्रधान और जिला परिषद के वार्डों के बारे में भी मांगा गया था। सभी गांवों में अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या का रिकॉर्ड भी मांगा गया था। जिला विकास व पंचायत कार्यालय ने 1995 से अब तक आरक्षित पदों का विवरण भेज दिया है। 2021 की जनगणना अभी शुरू नहीं हुई है, इसलिए 2011 की जनगणना के आधार पर सभी गांवों में एससी, बीसी आबादी का ब्योरा भी भेज दिया गया है। राज्य सरकार ने इस बार महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है। लेकिन मुख्यालय से अब तक स्पष्ट निर्देश नहीं आए हैं कि यह आरक्षण कैसे दिया जाएगा।
विज्ञापन

तीन नई पंचायतों में होगी वार्डबंदी
जिले में कुछ समय पहले ही तीन नई ग्राम पंचायतें बनाई गई हैं। इनमें महम ब्लॉक में मदीना गिंदराण और सहमाण पाना टोडर और रोहतक ब्लॉक की सांघी शामिल हैं। हरियाणा की सभी नई ग्राम पंचायतों का नोटिफिकेशन हाल ही में जारी हुआ है। मुख्यालय के आदेश के बाद तीनों नई पंचायतों में वार्डबंदी करवाई जाएगी, उस पर एतराजों के निपटारे के बाद फाइनल वार्डबंदी होगी। उसके बाद वोटर लिस्ट भी इसी प्रक्रिया से तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत पर टिकीं नजरें
राज्य में पंचायतों को लेकर हाईकोर्ट में दो याचिकाएं दायर हुई थीं। एक में पचास प्रतिशत महिला आरक्षण को चुनौती दी गई थी। जबकि, दूसरी याचिका में मांग की गई है कि या तो सरकार तुरंत पंचायत चुनाव करवाए, या फिर निवर्तमान सरपंचों को ही अधिकार दे दिए जाएं। हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाओं को क्लब कर लिया है। इन पर बीस अप्रैल को सुनवाई होनी है।
चुनाव करवाने के मूड में नहीं सरकार
राज्य सरकार अभी चुनाव करवाने के मूड में नहीं दिख रही है। किसान आंदोलन के चलते सत्ताधारी भाजपा, जजपा गठबंधन का विरोध बढ़ता जा रहा है। सभी टोल प्लाजा पर धरने चल रहे हैं, गांवों में माहौल सत्ताधारी पक्ष के खिलाफ बना हुआ है। भाजपा, जजपा के विधायक, सांसद, मंत्री अपने गांवों में नहीं जा पा रहे हैं। सीएम और डिप्टी सीएम का हर जगह विरोध हो रहा है। इसलिए सरकार चाहती है कि फिलहाल कुछ समय निकल जाए, किसी तरह से किसान आंदोलन खत्म हो और वह अपने पक्ष में माहौल बनाए, फिर चुनाव करवाए जाएं।

मुख्यालय के निर्देश पर 1995 से अब तक आरक्षित पदों का ब्योरा भेज दिया गया है। 2011 की जनगणना के अनुसार एससी, बीसी आबादी का विवरण भी भेजा जा चुका है। मुख्यालय से निर्देश आते ही तीन नई ग्राम पंचायतों में वार्डबंदी का काम शुरू कर दिया जाएगा।
- नरेंद्र धनखड़, जिला विकास व पंचायत अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed