{"_id":"6647a418886e3a04ef0de401","slug":"preparation-for-admission-to-five-year-courses-in-mdu-applications-from-21st-rohtak-news-c-17-roh1020-424800-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एमडीयू में पांच वर्षीय कोर्सों में प्रवेश का खाका तैयार, आवेदन 21 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एमडीयू में पांच वर्षीय कोर्सों में प्रवेश का खाका तैयार, आवेदन 21 से
विज्ञापन
17सीटीके08... एमडीयू का प्रवेश द्वार। संवाद
विकास सैनी
रोहतक। नए शैक्षणिक सत्र को लेकर एमडीयू प्रशासन ने पांच वर्षीय कोर्सेज में प्रवेश का खाका तैयार कर लिया है। प्रवेश प्रक्रिया के तहत 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए विवरणिका (प्रोस्पेक्टस) 21 मई व दो वर्षीय पीजी कोर्स की विवरणिका 8 जून को जारी करने की तैयारी है। विवरणिका को अंतिम रूप देने के लिए जल्द ही एडमिशन कमेटी अपना फैसला सुनाएगी। कोविड के बाद से इस बार प्रवेश प्रक्रिया समय पर शुरू हो रही है। इससे विद्यार्थियों को दाखिले के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा।
एमडीयू में नए शैक्षणिक सत्र की प्रवेश प्रक्रिया को लेकर तैयारी जोरों पर है। प्रोस्पेक्टस का खासा तैयार हो चुका है। इसके तहत 12वीं के आधार पर विवि में कराए जा रहे पांच वर्षीय कोर्सेज की प्रवेश प्रक्रिया 21 मई से शुरू होने जा रही है। इस कोर्स की कक्षाएं 15 जुलाई से शुरू होंगी, जबकि स्नातक आधारित पीजी कोर्स की विवरणिका 8 जून को जारी करने की तैयारी है। इस कोर्स की कक्षाएं 25 जुलाई से लगेंगी। प्रवेश प्रक्रिया समय पर शुरू होने से कक्षा भी समय पर लगना सुनिश्चित किया गया है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई समय पर शुरू हो जाएगी।
एमडीयू में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर एडमिशन कमेटी की बैठक हो चुकी है। यहां एक सब-कमेटी बनाई गई है। यह सब कमेटी नए सत्र में शुरू किए जाने वाले नए कोर्सेज के संबंध में फैसला लेगी। क्या कोर्स होगा, कोर्स की सीटें कितनी होंगी जैसे अन्य जरूरी फैसले लिए जाने हैं। इसके बाद विवरणिका जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
वर्जन:
नए शैक्षणिक सत्र की तैयारी कर ली गई है। विवि प्रशासन प्रोस्पेक्टस का स्वरूप तैयार कर चुका है। इसे इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया समय पर शुरू होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। पहले पांच वर्षीय व इसके बाद दो वर्षीय कोर्सेज की विवरणिका जारी की जाएगी।
-प्रो. राजबीर सिंह, कुलपति, एमडीयू।