फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Preference to state colleges in the first round

पहले दौर में राजकीय कॉलेजों को तरजीह

Thu, 11 Nov 2021 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Preference to state colleges in the first round
कॉलेजों में विभिन्न पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पहले चरण में विद्यार्थियों की पहली पसंद राजकीय कॉलेज रहे। इन कॉलेजों में ज्यादातर सीटें भर गईं। जबकि, गैर सरकारी कॉलेजों में काफी सीटें खाली हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार जिन विद्यार्थियों का नाम मेरिट लिस्ट में आया था, उनके फीस भरने का समय खत्म हो गया।
विज्ञापन

फीस काफी कम होने के कारण विद्यार्थी सरकारी कॉलेजों को तरजीह देते हैं। अगर वहां दाखिला नहीं मिला तो दूसरे कॉलेजों में जाते हैं। पीजी के पहले चरण में भी यही ट्रेंड रहा। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय के ज्यादातर पाठ्यक्रमों में करीब 90 प्रतिशत सीटें बुधवार शाम तक भर गई थीं। यह हाल राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय का था। जबकि, गैर सरकारी कॉलेजों में सीटें काफी खाली रहीं। जाट कॉलेज में बुधवार शाम तक करीब 40 प्रतिशत सीटें ही भर पाई थीं। एमएससी बॉटनी में लगभग 50 प्रतिशत तक सीटें भर गई थीं। पिछले साल यहां बॉटनी की मेरिट 90 प्रतिशत से नीचे नहीं आई थी, इस बार 85 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। इसी तरह गौड़ ब्राह्मण कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जेपी शर्मा ने बताया कि अब तक करीब 30 फीसदी सीटें ही भरी हैं। लेकिन यह पिछले साल की तुलना में बेहतर प्रदर्शन है। पिछले साल मेरिट लिस्ट आने के बाद सिर्फ 25 प्रतिशत सीटें भर पाई थीं। लेकिन फिजिकल काउंसिलिंग में कॉलेज की सारी सीटें भर गई थीं। इस बार भी फिजिकल काउंसिलिंग में ही दाखिले होंगे। निदेशालय 12 नवंबर को पहली वेटिंग लिस्ट जारी करेगा, उसके साथ ही कॉलेजों में फिजिकल काउंसिलिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम जारी
एमडीयू ने जुलाई, अगस्त 2021 में आयोजित एमकॉम प्रीवियस डीडीई की री-अपीयर, एमए लोक प्रशासन, राजनीति विज्ञान, संस्कृत, इतिहास, हिंदी व अर्थशास्त्र वार्षिक प्रीवियस की री-अपीयर की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु ने बताया कि परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed