फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Pratibha Manthan is helping students in choosing their career: Ratindra Singh

प्रतिभा मंथन से विद्यार्थियों को कॅरिअर चुनने में मिल रही मदद : रतिंद्र सिंह

Fri, 08 May 2026 02:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Pratibha Manthan is helping students in choosing their career: Ratindra Singh
07jjrp03- जिला स्तरीय प्रदर्शनी में मॉडलों का अवलोकन करती सीटीएम। स्रोत : ​शिक्षा विभाग - फोटो : Archive
झज्जर। पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा मंथन जिलास्तरीय विद्यार्थी कॅरिअर मंच आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला शिक्षा अधिकारी रतिंद्र सिंह ने की। मुख्य अतिथि सीटीएम ऋतु बंसीवाल, डीईईओ राजबाला मलिक ने विद्यार्थियों और शिक्षकों से अपनी रुचि, कौशल और कॅरिअर के बारे में जीवन अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

रतिंद्र सिंह ने कहा कि प्रतिभा मंथन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के 177 सरकारी विद्यालयों के कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को नए कॅरिअर अवसरों की जानकारी प्राप्त हो रही है। प्रतिभा मंथन कार्यक्रम की कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने रुचि एवं कौशल की पहचान करते हुए स्वयं कॅरिअर का चुनाव करने में मदद मिल रही है।
विज्ञापन

प्रतिभा मंथन कार्यक्रम की मदद से विद्यार्थियों को स्कूली पढ़ाई के बाद कॉलेज, आईटीआई, डिप्लोमा व अलग-अलग इंडस्ट्री से जुड़े कोर्स करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रतिभा मंथन कार्यक्रम के तहत दस विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलास्तरीय विद्यार्थी कॅरिअर मंच के दौरान जिले के 30 चयनित विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभा मंथन कार्यक्रम की अपनी सीख, अपनी रुचि और कौशल के आधार पर तैयार की गई कॅरिअर योजना से संबंधित वर्कशीट और मॉडल प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर सीएमजीजीए खुशी कौशल, जयपाल दहिया, सुनीता देवी, डॉ. सुदर्शन पूनिया, कर्नल रोमेल लोकेश कापसे, जोगेंद्र, मुजतबा, सुरभि, आमरीन, आर्या, वंशिका, परिणीता, हरसिमरन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed